खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंडागांव। जिले के शासकीय माध्यमिक शाला ब्लॉक कॉलोनी (अंग्रेजी माध्यम), कोंडागांव के विद्यार्थियों ने रक्षाबंधन के पावन पर्व से पूर्व “राष्ट्रव्यापी देशभक्ति अभियान ऑपरेशन सिपाही रक्षासूत्र अभियान 2026” के तहत भारतीय सेना के वीर जवानों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का अनूठा संदेश दिया। विद्यार्थियों ने अपने हाथों से आकर्षक राखियां तैयार कीं और देश की पावन मिट्टी एकत्र कर स्काउट-गाइड पदाधिकारी श्रीमती दीपमाला वैष्णव को भारतीय सैनिकों तक पहुंचाने के लिए सौंपी। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने कहा कि देश की सीमाओं पर तैनात सैनिकों के त्याग, समर्पण और बलिदान के कारण ही देशवासी सुरक्षित जीवन जी रहे हैं। राखियों और मातृभूमि की मिट्टी के माध्यम से उन्होंने जवानों के प्रति अपना स्नेह, सम्मान और शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सैनिकों के योगदान का महत्व बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में देशभक्ति और सेवा भावना को मजबूत करते हैं। अंत में श्रीमती दीपमाला वैष्णव ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता और देशभक्ति की सराहना करते हुए विश्वास दिलाया कि उनके द्वारा तैयार की गई राखियां एवं पावन मिट्टी भारतीय सेना के जवानों तक अवश्य पहुंचाई जाएगी। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Trending
- स्वास्थ्य सेवाओं का नया आयाम: सारंगढ़ की ‘अटल आरोग्य लैब’ बनी मरीजों का सहारा
- छत्तीसगढ़ की अहिल्या निषाद बनीं ‘लखपति दीदी’, होटल चलाकर हर महीने कमा रही हैं 24 हजार रुपए
- अबूझमाड़ के दुर्गम अंचलों में ‘स्कूल केईन्ता’ से जगी उम्मीद
- सेवा, समर्पण और जिजीविषा की मिसाल, सात बार नदियां पार कर स्वास्थ्य दल पहुंचा तुमेरादी
- विश्वस्तरीय खेल सुविधाओं से तैयार होंगे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- इंस्पायर अवार्ड योजना से बच्चों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को मिल रहा प्रोत्साहन – शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न
- सेवा की कहानी: 15 वर्षों का भरोसा फिर बना नई शुरूआत का आधार, हाउसिंग बोर्ड के नए कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में अतुल लालवानी ने चुना कारोबार का नया ठिकाना


