खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के पखांजूर क्षेत्र के पीव्ही-89 विवेकानंद नगर लघु जलाशय नहर लाइनिंग निर्माण में गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद जल संसाधन विभाग ने संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी किया है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने के साथ ही कई स्थानों पर नहर की लाइनिंग में दरारें और क्षति दिखाई देने लगी है।
विभागीय निरीक्षण में पाया गया कि निर्माण कार्य निर्धारित डिज़ाइन और तकनीकी मानकों के अनुरूप नहीं किया गया। अधिकारियों ने इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए ठेकेदार को तत्काल सुधार कार्य करने के निर्देश दिए हैं। जल संसाधन विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि तय समय के भीतर निर्माण की कमियों को दूर नहीं किया गया तो ठेकेदार के भुगतान पर रोक लगाने सहित नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- स्वास्थ्य सेवाओं का नया आयाम: सारंगढ़ की ‘अटल आरोग्य लैब’ बनी मरीजों का सहारा
- छत्तीसगढ़ की अहिल्या निषाद बनीं ‘लखपति दीदी’, होटल चलाकर हर महीने कमा रही हैं 24 हजार रुपए
- अबूझमाड़ के दुर्गम अंचलों में ‘स्कूल केईन्ता’ से जगी उम्मीद
- सेवा, समर्पण और जिजीविषा की मिसाल, सात बार नदियां पार कर स्वास्थ्य दल पहुंचा तुमेरादी
- विश्वस्तरीय खेल सुविधाओं से तैयार होंगे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- इंस्पायर अवार्ड योजना से बच्चों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को मिल रहा प्रोत्साहन – शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न
- सेवा की कहानी: 15 वर्षों का भरोसा फिर बना नई शुरूआत का आधार, हाउसिंग बोर्ड के नए कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में अतुल लालवानी ने चुना कारोबार का नया ठिकाना


