खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। इंसानियत को झकझोर देने वाला एक हादसा सामने आया है। दरअसल, तेज रफ्तार और लापरवाही का ऐसा मंजर देखने को मिला, जिसने एक साथ कई बेजुबान गौवंशों की जान ले ली। हादसे के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है और गौसेवक अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, बिलासपुर के रतनपुर रोड स्थित गतौरी के पास देर रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पर मौजूद गौवंशों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि, 10 गौवंश इसकी चपेट में आ गए। इनमें से 9 गौवंशों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बछड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और गौसेवक मौके पर पहुंचे। घायल बछड़े को तत्काल छतौना स्थित गौ सेवा धाम पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, बिलासपुर के रतनपुर रोड स्थित गतौरी के पास देर रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पर मौजूद गौवंशों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि, 10 गौवंश इसकी चपेट में आ गए। इनमें से 9 गौवंशों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बछड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और गौसेवक मौके पर पहुंचे। घायल बछड़े को तत्काल छतौना स्थित गौ सेवा धाम पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
Trending
- मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार – कलेक्टर
- बीजापुर में सड़क पर दिखा तेंदुआ, 20 मिनट तक रुका यातायात
- छत्तीसगढ़ में ‘एम-ऊर्जा’ और मानसून की जुगलबंदी से बिजली खपत में रिकॉर्ड गिरावट: 94% घरेलू उपभोक्ता 400 यूनिट दायरे में आए
- मुंगेली कांग्रेस भवन में ‘बस्तर टाइगर’ शहीद महेंद्र कर्मा की जयंती धूमधाम से मनाई गई; समर्थकों ने किया माल्यार्पण
- महासमुंद में भक्तिमय माहौल: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह महारुद्राभिषेक में हुए शामिल, प्रदेश की समृद्धि की मांगी मन्नत
- बलेनो कार के ‘सीक्रेट चेंबर’ से 52.99 किग्रा गांजा जब्त, पुलिस को देख तस्कर फरार; ₹29.51 लाख का माल बरामद
- मोर गांव-मोर पानी अभियान से ग्रामीण आजीविका को मिली नई उड़ान, 47 आजीविका डबरियां किसानों के लिए बनेगी संबल
- बस्तर का गौरव: राष्ट्रपति भवन के स्वतंत्रता दिवस ‘एट होम’ कार्ड पर चमकी 300 साल पुरानी झिटकू-मिटकी की अमर प्रेम गाथा


