खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। शहर के संतोषी वार्ड में गाय के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर गौ रक्षा दल के सदस्यों ने बोधघाट थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आज रविवार काे आरोपी जय दास को गिरफ्तार कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार संतोषी वार्ड में गाय के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किए जाने की घटना की जानकारी मिलने पर गौ रक्षा दल के सदस्य बोधघाट थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी जय दास को गिरफ्तार कर लिया। बोधघाट पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 और 299 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(1)(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
घटना के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच नाराजगी देखी जा रही है। गौ-रक्षा दल के सदस्यों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। गौ-रक्षकों का कहना है, कि छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में भी पूर्व में इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। इसलिए ऐसे अपराधों की गंभीरता को देखते हुए सरकार से मांग है कि इनके लिए और अधिक कठोर कानूनी प्रावधान एवं सख्त धाराएं बनाई जाएं, जिससे ऐसे अपराध ना हो।
Trending
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश


