खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बिजली बिल बढ़ोत्तरी एवं स्मार्ट मीटर से उत्पन्न समस्याओं से जूझ रहे आम उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान हेतु धरमपुरा स्थित बिजली विभाग व पॉवर हाउस चौक स्थित बिजली विभाग कार्यालय के समक्ष में उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष बलराम यादव व दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यापानी की अगुवाई में कांग्रेस प्रतिनिधियों के द्वारा जनसहायता एवं शिकायत पंजीकरण अभियान जारी रखा गया है। इस दौरान जनसहायता केंद्र में पहुंचे उपभोक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। बढ़े हुए बिजली बिल, स्मार्ट मीटर की अनियमितताओं तथा अन्य शिकायतों के संबंध में शिकायत प्रपत्र भरवाकर विरोध दर्ज कराया गया।
इस दौरान शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा प्रदेश में भाजपा की साय सरकार जनता की खुली लूट में लगी हुई है। चाहे स्मार्ट मीटर की बाध्यता हो या बिजली बिलों में बेतहाशा बढ़ोतरी, आम नागरिक विशेषकर गृहणियां घर चलाने में भारी परेशानियों का सामना कर रही हैं। महतारी वंदन योजना के नाम पर महिलाओं को प्रति माह मात्र 1000 रुपये दिए जा रहे हैं, लेकिन उसी योजना के बहाने स्मार्ट मीटर लगाकर और बिजली बिल बढ़ाकर सरकार उसका दोगुना पैसा वापस वसूल रही है। यह जनता के साथ सीधा धोखा और पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने की साजिश है। उन्हाेने कहा कि अगर सरकार जनता की आवाज नहीं सुनती और स्मार्ट मीटर थोपने का सिलसिला जारी रखती है, तो कांग्रेस जरूरत पड़ने पर आम जनमानस के साथ मिलकर इन पूंजीपति-हितैषी स्मार्ट मीटरों को उखाड़ फेंकने का कार्य जल्द शुरू करेगी।
इस दौरान पूर्व विधायक रेखचंद जैन,पूर्व महापौर जतिन जायसवाल,नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी,जिला महामंत्री अमर नाथ सिंह,अनुराग महतो,गौरनाथ नाग,एम वेंकट राव,पार्षद गौतम पाणिग्रही,अल्पसंख्यक अध्यक्ष रोजविन दास,शुभम यदू,विक्की निषाद,राजू बघेल,आदर्श दलाई,युकां उपाध्यक्ष वैभव नेताम,हेमंत पांडे,इंदर झझ,एन एस यू आई अध्यक्ष विशाल खंबारी,उस्मान रज़ा,कर्तव्य आचार्य,मुकेश निषाद,जगदीश निषाद आदि मौजूद रहे।
Trending
- महिलाएं हो रही हैं सशक्त एवं सक्षम ई-रिक्शा में बैठकर स्पीकर हाउस के लिए रवाना हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह
- भाजपा सोशल मीडिया की बैठक में जन-जन तक संदेश पहुंचाने का किया आह्वान
- कांग्रेस स्मार्ट मीटरों को उखाड़ फेंकने का कार्य जल्द शुरू करेगी- सुशील मौर्य
- गांव और शहर के युवाओं के बीच अवसरों की दूरी मिटाएगी ई-लाइब्रेरी- मंत्री टंक राम वर्मा
- भरपूर खाद-बीज, मजबूत योजनाएं और आधुनिक खेती से समृद्धि की राह पर छत्तीसगढ़ का किसान
- अरुणाचल मॉडल पर बस्तर में सड़क निर्माण की मांग, मुख्यमंत्री साय ने केंद्र से किया आग्रह
- बस्तर के 461 पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक बिजली पहुंचाने की पहल, केंद्र से विशेष सहायता का आग्रह
- छत्तीसगढ़ में विकसित होगी आधुनिक विज्ञान अधोसंरचना


