खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। कृषि में आधुनिक एवं वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाकर किसान कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त कर रहे हैं। किसानों को उन्नत खेती के साथ-साथ नैनो उर्वरकों के उपयोग के लिए लगातार प्रेरित किया जा रहा है। बिलासपुर के ग्राम सैदा के प्रगतिशील किसान रामप्रसाद कौशिक इसका सफल उदाहरण बनकर सामने आए हैं। उन्होंने अपनी फसल में पारंपरिक उर्वरकों के साथ नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया का उपयोग किया, जिसके परिणामस्वरूप उत्पादन में वृद्धि होने के साथ-साथ खेती की लागत में भी कमी आई है।
किसान रामप्रसाद कौशिक कई वर्षों से खेती कर रहे हैं और समय-समय पर कृषि विभाग द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं कृषक संगोष्ठियों में भाग लेकर नई तकनीकों की जानकारी प्राप्त करते रहे हैं। इस वर्ष उन्होंने अपनी फसल में नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया का निर्धारित मात्रा एवं समय पर उपयोग किया। उन्होंने बताया कि पहले वे केवल पारंपरिक उर्वरकों पर निर्भर रहते थे, लेकिन नैनो उर्वरकों के प्रयोग से उन्हें खेती में स्पष्ट रूप से सकारात्मक बदलाव देखने को मिला। नैनो डीएपी के उपयोग से फसल की प्रारंभिक बढ़वार बेहतर हुई तथा पौधों की जड़ें अधिक मजबूत विकसित हुईं। वहीं नैनो यूरिया के छिड़काव से पौधों की हरियाली बढ़ी, पत्तियां अधिक स्वस्थ रहीं और फसल का समग्र विकास पहले की तुलना में बेहतर हुआ। पोषक तत्वों का प्रभावी उपयोग होने से फसल की वृद्धि संतुलित रही और पौधों की गुणवत्ता में भी सुधार हुआ।
रामप्रसाद कौशिक का कहना है कि आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर किसान अपनी खेती को अधिक लाभकारी बना सकते हैं। कृषि विभाग द्वारा किसानों को नैनो उर्वरकों के उपयोग के संबंध में मार्गदर्शन दिया रहा है। किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, संतुलित पोषण प्रबंधन तथा आधुनिक तकनीकों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि खेती की लागत कम हो, उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि हो तथा किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य को साकार किया जा सके। उन्होंने अन्य किसानों से नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया का उपयोग करने की अपील की है।
Trending
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल


