खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। जिले के लगभग सभी नदी-नाले उफान पर हैं, खेतों में पानी लबालब भर गया है। कई स्थानों पर सड़क, पुल-पुलिया, रपटे और तालाब क्षतिग्रस्त होने की खबरें सामने आई हैं। सबसे अधिक प्रभावित कोंडागांव-नारायणपुर मार्ग (एनएच-130डी) हुआ है, जहां सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी है। लगातार बारिश और उफनते नदी-नालों के कारण इस मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया है। वहीं कोंडागांव से मर्दापाल जाने वाला मार्ग भी पूरी तरह बंद हो चुका है।
राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-30 पर स्थित नारंगी नदी भी उफान पर है, जिससे आसपास के कई खेत और निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं। जिले के अंदरूनी क्षेत्रों, विशेषकर तोतर ग्राम पंचायत सहित अन्य गांवों से भी नदी-नालों के उफान के वीडियो सामने आए हैं। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से जल्द राहत एवं आवश्यक मरम्मत कार्य कराने की मांग की है। प्रशासन ने लोगों से उफनते नदी-नालों और पुल-पुलियों को पार करने से बचने तथा सतर्क रहने की अपील की है।
Trending
- महिलाएं हो रही हैं सशक्त एवं सक्षम ई-रिक्शा में बैठकर स्पीकर हाउस के लिए रवाना हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह
- भाजपा सोशल मीडिया की बैठक में जन-जन तक संदेश पहुंचाने का किया आह्वान
- कांग्रेस स्मार्ट मीटरों को उखाड़ फेंकने का कार्य जल्द शुरू करेगी- सुशील मौर्य
- गांव और शहर के युवाओं के बीच अवसरों की दूरी मिटाएगी ई-लाइब्रेरी- मंत्री टंक राम वर्मा
- भरपूर खाद-बीज, मजबूत योजनाएं और आधुनिक खेती से समृद्धि की राह पर छत्तीसगढ़ का किसान
- अरुणाचल मॉडल पर बस्तर में सड़क निर्माण की मांग, मुख्यमंत्री साय ने केंद्र से किया आग्रह
- बस्तर के 461 पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक बिजली पहुंचाने की पहल, केंद्र से विशेष सहायता का आग्रह
- छत्तीसगढ़ में विकसित होगी आधुनिक विज्ञान अधोसंरचना


