खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर संभाग के मत्स्य पालक अब पारंपरिक तरीके से आगे बढ़कर आधुनिक तकनीकों के साथ मछली पालन को लाभकारी व्यवसाय बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं। बस्तर संभाग के 13 प्रगतिशील किसान हैदराबाद स्थित राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होकर वैज्ञानिक मत्स्य पालन की बारीकियां सीख रहे हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजना के बारे में भी किसानों को बताया गया।
भारत सरकार के मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय की ओर से आयोजित यह प्रशिक्षण 31 जुलाई तक चल रहा है। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य किसानों को आधुनिक मत्स्य पालन, उत्पादन प्रबंधन, उद्यमिता विकास, मूल्य संवर्धन और बेहतर विपणन व्यवस्था की जानकारी देना है।
विशेषज्ञों द्वारा किसानों को गुणवत्तापूर्ण मत्स्य बीज का चयन, तालाब की वैज्ञानिक देखरेख, पानी की गुणवत्ता बनाए रखने, मछलियों में होने वाले रोगों की पहचान, नियंत्रण, उत्पादन बढ़ाने की तकनीक सिखाई जा रही है। हैदराबाद प्रशिक्षण में किसानों को मछली पालन के हर चरण की जानकारी दी जा रही है। इसमें मत्स्य बीज चयन, जल प्रबंधन, रोग नियंत्रण, उत्पादन बढ़ाने के तरीके और तैयार उत्पादों के बेहतर विपणन की रणनीति शामिल है।
विशेषज्ञ किसानों को आधुनिक तकनीक अपनाकर लाभ बढ़ाने के उपाय बता रहे हैं। प्रशिक्षण में बताया जा रहा है कि वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर कम लागत में अधिक उत्पादन लिया जा सकता है। इससे केवल सहायक व्यवसाय नहीं, बल्कि स्थायी आय के साधन के रूप में विकसित किया जा सकता है।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख


