नई दिल्ली। झमाझम बारिश का मौसम भले ही गर्मी से राहत लेकर आता है, लेकिन इस दौरान सेहत की ज़रा सी लापरवाही अस्पताल पहुंचा सकती है। मानसून में हवा की नमी बैक्टीरिया और फंगस को तेजी से बढ़ाती है, जिससे हमारी रोज़मर्रा की खान-पान की चीजें खासकर सब्जियां जल्दी दूषित हो जाती हैं। हर हरी सब्जी सेहत के लिए सही नहीं होती। ऐसे में बारिश के मौसम में खुद को फिट रखने के लिए कौन सी सब्जियां चुननी चाहिए और उन्हें कैसे पकाना चाहिए, आइए जानते हैं ऋषिकेश से आयुष डॉक्टर राजकुमार की इस बेहद जरूरी सलाह में…
पाचन के लिए हल्की सब्जियां हैं सबसे बेहतर
लोकल 18 के साथ बातचीत के दौरान डॉ. राजकुमार (आयुष) ने बताया कि मानसून में पाचन तंत्र थोड़ा कमजोर हो सकता है। इसलिए ऐसी सब्जियां खाना बेहतर माना जाता है जो हल्की हों और आसानी से पच जाएं। लौकी, तोरई, टिंडा, परवल और कद्दू जैसी सब्जियां इस मौसम में अच्छी मानी जाती हैं। इनमें पानी की मात्रा अच्छी होती है और ये पेट पर ज्यादा भार नहीं डालतीं। इन सब्जियों से शरीर को जरूरी पोषण भी मिलता है और पाचन भी ठीक रहता है। अगर इन्हें कम मसाले और कम तेल में बनाया जाए तो ये और भी ज्यादा फायदेमंद हो सकती हैं।
पत्तेदार और फूलगोभी जैसी सब्जियों में बढ़ता है कीड़ों का खतरा
बारिश के मौसम में पालक, मेथी, सरसों, पत्तागोभी और फूलगोभी जैसी सब्जियों में कीड़े, मिट्टी और छोटे-छोटे कीट छिपे होने की संभावना बढ़ जाती है। लगातार नमी रहने की वजह से इनमें बैक्टीरिया और फंगस भी जल्दी पनप सकते हैं। इसका मतलब यह नहीं कि ये सब्जियां पूरी तरह छोड़ देनी चाहिए, बल्कि इन्हें खरीदते समय और पकाने से पहले अतिरिक्त सावधानी रखनी चाहिए। अगर अच्छी तरह साफ किए बिना इनका सेवन किया जाए तो पेट खराब होने, फूड पॉइजनिंग या संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।
सब्जियां धोने और पकाने का सही तरीका अपनाएं
मानसून में सिर्फ सही सब्जी चुनना ही काफी नहीं है, बल्कि उसे साफ करना भी उतना ही जरूरी है। सब्जियों को बहते पानी में अच्छी तरह धोएं। पत्तेदार सब्जियों की हर पत्ती अलग करके साफ करें ताकि उनमें छिपी मिट्टी या कीड़े निकल जाएं। अगर संभव हो तो कुछ मिनट के लिए नमक वाले पानी में भिगोकर रखें और फिर दोबारा साफ पानी से धो लें। इसके बाद ही सब्जियों को काटें और अच्छी तरह पकाकर खाएं। कच्ची या आधी पकी सब्जियां खाने से बचना बेहतर होता है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव में हुए शामिल
- पुलिस का जज़्बा ही सुरक्षित, शांत और विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- धमतरी में कृषि क्रांति: 22 नई सहकारी समितियों से किसानों की राह आसान
- धमतरी में कल मनेगा जिलास्तरीय ‘शाला प्रवेशोत्सव’: मंत्री टंक राम वर्मा करेंगे शुभारंभ
- गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री ने अघोर गुरु पीठ बनोरा में किए गुरु दर्शन, बाबा प्रियदर्शी राम से लिया आशीर्वाद
- वन मंत्री केदार कश्यप की पहल से रायपुर के सभी 70 वार्डों में मिलेगा निःशुल्क पौधा
- शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कौशल परीक्षा अगस्त में होगी आयोजित
- छत्तीसगढ़ में विकसित होंगे 4 नए औद्योगिक पार्क, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न


