खबर वर्ल्ड न्यूज-कवर्धा। छत्तीसगढ़ में कांकेर के बाद कबीरधाम जिले में मलेरिया के बड़ी संख्या में मामले सामने आए हैं। बारिश के सीजन के बीच बोड़ला विकासखंड अंतर्गत मुड़वाही गांव में करीब पिछले 15 दिनों से मलरिया को लेकर हड़ंकप मचा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी अलर्ट मोड पर है। कैंप लगाकर 1270 से अधिक ग्रमीणों की जांच में अबतक 35 लोगों में मलेरिया की पुष्टि हुई है, जिसमें करीब 6 बच्चे भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि झलमला सीएचसी में 20 संक्रमितों का इलाज जारी है।
बोड़ला बीएमओ डॉ. पुरुषोत्तम ने बताया कि सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और बड़े स्तर पर जांच अभियान चलाया गया। अब तक 1,270 से अधिक लोगों की जांच में 35 मलेरिया पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें से 20 मरीजों का झलमला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी है। उन्होंने बताया कि सभी मरीजों की स्थिति में सुधार हो रहा है और गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाकर लगातार उपचार व निगरानी की जा रही है।
Trending
- गुरु व्यक्तित्व निर्माण के साथ समाज के उत्थान में निभाते हैं महत्वपूर्ण भूमिकाः मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
- कंगना रनौत की ‘गट्ठर छाप’ टिप्पणी पर रायपुर में बवाल: मानवाधिकार संगठन ने थाने में सौंपा ज्ञापन, FIR दर्ज करने की मांग
- सेवा सेतु से बैगा परिवार को मिला अंत्योदय राशन कार्ड
- रक्षाबंधन पर ‘विष्णु भोग’ चावल की राखियां बनेंगी छत्तीसगढ़ की नई पहचान
- महिला किसान शकुन्तला की मेहनत और नैनो डीएपी ने से उत्पादन में वृद्धि
- मुख्य सचिव ने सिंचाई परियोजनाओं को अधिक व्यवहारिक, टिकाऊ और संसाधनों के बेहतर उपयोग पर दिया जोर
- बस्तर में गणेशोत्सव की तैयारियाँ तेज: दंतेश्वरी मंदिर परिसर में मूर्तिकारों को मिलेगी दुकान लगाने की जगह, कलेक्टर ने दिया आश्वासन
- बीजापुर में मूसलाधार बारिश का कहर: नदी-नाले उफान पर, 100 से अधिक गांवों का संपर्क कटा


