खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ की वार्षिक साधारण सभा की बैठक एवं चुनाव सोमवार को हुआ। चुनाव अधिकारी अनिल मिश्रा, सेवानिवृत सहायक संचालक ( खेल), लोक शिक्षण संचालनालय ने बताया कि एसोसिएशन की नई प्रबंध कारिणी का चुनाव सत्र 2026 से 2030 के लिए संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण द्वारा नामित पर्यवेक्षक प्रवेश जोशी, सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायपुर की उपस्थिति में हुआ। सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से छगन मूंदड़ा को पुनः अध्यक्ष निर्वाचित किया।
कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर तारकेश मिश्रा, महासचिव आकाश गुरुदीवान एवं कोषाध्यक्ष प्रभात साहू चुने गए। उपाध्यक्ष पद पर मनीष बाग, रघुनाथ नायक, व्यंकेश दास मानिकपुरी, संकल्प तिवारी तथा संयुक्त सचिव के लिए प्रीति मिश्रा, रोशनी सेन, स्वाति राजवाड़े, अमन सोनी चुने गए।
सरवर एक्का, मयंक डडसेना, भानु प्रताप साहू, एवं ममता सिंह ठाकुर को कार्यकारिणी सदस्य में स्थान मिला। सरजीत सिंह बक्शी, दुर्गेश पटेल, रुक्मणी यादव, अनीता पोडीयम, आकाश रजक, प्रवीण शर्मा, कुलदीप गुप्ता, दीपांजलि खलखो सभा के साधारण सदस्य के रूप में उपस्थित रहे। नवीन प्रबंधकारिणी के निर्वाचन पर सभी जिला किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के प्रतिनिधियों एवं खेल प्रेमियों ने बधाई दी।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


