खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। अवैध शराब के काले कारोबार का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से 2 लाख 25 हजार रुपये कीमत की 53 पेटी देसी शराब बरामद की है। पूरा मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र के धौराभाठा गांव का है।
एसपी भावना पांडेय ने बताया कि दो शातिर आरोपी खिलावन और कमलेश अपने घर में अवैध शराब का जखीरा छिपाकर रखे थे और उसे खपाने की फिराक में बैठे थे। पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि गांव के एक मकान में भारी मात्रा में देसी शराब की पेटियों की जमाखोरी की गई है।
सूचना मिलते ही अर्जुनी पुलिस ने बिना देर किए मकान पर छापामार कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान पुलिस भी हैरान रह गई जब घर के अंदर से 53 पेटी देसी शराब का जखीरा बरामद हुआ। जब्त की गई शराब की कुल कीमत दो लाख 25 हजार रुपये आंकी गई है। अब सवाल ये है कि क्या यह सिर्फ दो छुटभैये तस्करों का खेल है या इसके पीछे कोई बड़ा सिंडिकेट है। पुलिस अब इन दोनों आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है।
शुरुआती जांच में इस बात के पुख्ता संकेत मिल रहे हैं कि इस अवैध शराब की जमाखोरी और सप्लाई के पीछे एक बड़े नेटवर्क का हाथ है। धमतरी में नशे की इस सप्लाई चेन को नेस्तनाबूद करने के लिए पुलिस अब इस सिंडिकेट की गहराई तक जाने की तैयारी कर रही है। जल्द ही इस अवैध नेटवर्क के बड़े चेहरों से भी पर्दा उठ सकता है।
Trending
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश


