नई दिल्ली। बदलते मौसम में स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं होती हैं। सबसे ज्यादा दिक्कतें खान-पान में असंतुलन की वजह से होता है। बदलते मौसम में अगर स्वस्थ्य रहना है तो सब्जियों के सेवन पर विशेष ध्यान देना पड़ेगा। खान-पान में हरी सब्जियों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें। सीजन में उपलब्ध होने वाली सब्जियों का भरपूर मात्रा में उपयोग करें। अगर आप भी स्वस्थ रहना चाहते हैं तो डाइटिशियन ज्योति सिंह का सलाह जरूर माने। डाइटिशियन ज्योति सिंह ने बताया कि बदलते मौसम में लौकी, तरोई, करेला सहित अन्य सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। यह आपके लिए बेहद ही फायदेमंद माना जाता है। खासकर सीजन में जो हरी सब्जियां उपलब्ध हो, उनका ज्यादा से ज्यादा अपने भोजन में इस्तेमाल करें।
ईट रीजनल, ईट सीजनल
डाइटिशियन ज्योति सिंह ने बताया कि मेरा एक स्लोगन है कि ईट रीजनल, ईट सीजनल। उसी को मूल मंत्र बना के अगर आप लोग चलेंगे, तो हमेशा स्वस्थ्य रहेंगे। बीमारी परेशान नहीं करेगी। जैसे अभी सीजन है लौकी। शरीर को ठंडा रखने का बहुत अच्छा सोर्स है। नेनुआ, तरोई, करेला, भिंडी, चौराई। ये सारी सब्जियां जो इस सीजन में मिल रही हैं, वो अमृत के समान हैं। शरीर को स्वस्थ भी रखने के लिए, वजन कम करने के लिए या फिर आपका शुगर मेंटेन करने के लिए इन सारी रीजनल और सीजनल सब्जियों का सेवन करना हमारे शरीर के लिए अति उत्तम है। चौराई में हाई सोडियम मिलता है। अगर आपको ब्लड प्रेशर की समस्या या आपको किडनी संबंधित समस्या है तो उसमें आपको अवॉयड करना है, बाकी लौकी, भिंडी, करेला, तरोई, शिमला मिर्च इन्हें कोई भी पेशेंट खा सकता है।
बूस्ट होता है इम्युनिटी
डाइटीशियन ज्योति सिंह ने बताया कि इवन किडनी पेशेंट जिन्हें सबसे ज्यादा प्रिकॉशन की जरूरत होती है, उनके लिए भी ये सब्जियां पूरी तरीके से सेफ़ हैं तो इनका सेवन आप कर सकते हैं। बदलते मौसम में ये सब्जियां आपके लिए बेहद खास हो सकती हैं। इन्हें खाने से न सिर्फ इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है। बल्कि, किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं भी नहीं होती है। यह सब्जियां सदाबहार मानी जाती है।
Trending
- रायपुर में भाजपाइयों द्वारा पथराव का वीडियो साझा कर भूपेश बघेल भड़के, बोले- “हद में रहिए भाजपा वालों!”
- सुप्रीम कोर्ट से पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को बड़ी राहत, जमानत रद्द करने की ED और राज्य सरकार की याचिकाएं खारिज
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जल संरक्षण को नई गति, मोर गाँव मोर पानी महाभियान बना ग्रामीण समृद्धि का आधार
- प्रशासनिक तत्परता: CM हेल्पलाइन 1076 बनी आमजन की मददगार; मुंगेली के सुखीराम का कुछ ही दिनों में बना लर्निंग लाइसेंस
- भिलाई में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, 2 दोस्तों की दर्दनाक मौत; कार से मिलीं शराब की बोतलें
- रायपुर मंडल में ऑटोमैटिक सिग्नलिंग का काम जारी: 23 और 24 जुलाई को कई मेमू व पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखें पूरी सूची
- मुख्यमंत्री साय का अमलीपदर दौरा आज…
- सावन संकष्टी चतुर्थी कब है? बनेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, पूरे दिन पंचक, जानें तारीख, मुहूर्त, चंद्रोदय समय


