खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी में महिला थाना के पास बुधवार सुबह उस वक्त हड़ंकप मच गया, जब युवक की खून से लथपथ लाश मिली। मृतक की सिर पर चोट के निशान दिख रहे हैं, जो मामले को संदिग्ध बना रहे हैं। पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
मृतक की पहचान नेहरू नगर निवासी प्रकाश के रूप में हुई है। राहगीरों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों को सूचित किया गया। साथ ही एफएसल टीम को भी बुलाया लिया गया है। घटनास्थल से जरूरी सैंपल एकत्र किए जा रहे हैं। पंचानाम कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों और आरोपियों की तलाश में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि अज्ञात शव पाए जाने की जानकारी पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मृतक के सिर पर चोट के निशान हैं, जो हत्या की ओर इशारा करते हैं। फिलहास पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Trending
- छतीसगढ़ में PM आवास के बाहर राहुल गाँधी के धरने पर फूटा BJP का गुस्सा
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से कबीरधाम के बच्चों को मिली नई जिंदगी की उम्मीद
- स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर
- कुलदीप पुरले ने बढ़ाया जिले का मान, गौ विज्ञान परीक्षा में प्रदेश में द्वितीय स्थान
- महतारी वंदन योजना से माताओं और बहनों के जीवन में आया आत्मविश्वास और आर्थिक स्वावलंबन : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- ‘कांकेयर’ ब्रांड बना ग्रामीण महिलाओं की पहचान
- बस्तर संभाग में सुबह से जारी है जाेरदार बारिश
- कांकेर पुलिस ने प्रोजेक्ट संवाद के तहत तनाव प्रबंधन पर किया कार्यशाला का आयोजन


