नई दिल्ली। ‘एलोवेरा’ जिसे घृतकुमारी के नाम से भी जाना जाता है, आयुर्वेद की एक अतुलनीय औषधि है। दुर्लभ और औषधीय गुणों से भरे होने के बावजूद भी इसे एक छोटे से गमले में लगाकर बड़ी आसानी से उपजाया जा सकता है। मौसम चाहे कोई भी हो, शरीर और स्वास्थ्य संबंधित विभिन्न समस्याओं में इसका उपयोग खूब किया जाता है। फिलहाल बरसात का मौसम चल रहा है। जिसमें ज़्यादातर लोगों को त्वचा, पेट, बाल और इम्युनिटी संबंधित कई परेशानियां सताती हैं। मजे की बात यह है कि आयुर्वेद में इन सभी समस्याओं के समाधान के लिए भी एलोवेरा के उपयोग को उत्तम माना गया है। इस लेख में हम आपको इसी से संबंधित तथ्यों पर कुछ खास जानकारी साझा कर रहे हैं।
कृषि और बागवानी के साथ औषधीय पौधों पर भी जानकारी रखने वाले बेतिया के रविकांत पांडे बताते हैं कि, बरसात में एलोवेरा का उपयोग कई गुना बढ़ जाता है। खासकर त्वचा, बाल और पाचन से संबंधित समस्याओं के लिए लोग इसका सेवन बड़ी संख्या में करते हैं। दुनिया भर की कई बड़ी कंपनियां एलोवेरा को जूस के रूप में बेचती हैं और शानदार मुनाफा कमाती हैं।
हालांकि जूस की शुद्धता दांव पर ही होती है, लेकिन इसके बावजूद भी लोग धड़ल्ले से उसका सेवन करते हैं। मजे की बात यह है कि कोई भी व्यक्ति एलोवेरा के पौधे को घर के गमले में लगाकर उसका उपयोग कर सकता है।
बरसात में जिन्हें बाल गिरने की समस्या से ग्रसित होना पड़ता है, वो इसकी पत्तियों को काटकर अंदर के चिपचिपे पदार्थ को निकाल लें और स्कैल्प पर लगाकर कुछ देर तक छोड़ दें। इससे स्कैल्प का PH मान संतुलित होता जिससे बालों की मजबूती बढ़ती है। इतना ही नहीं, बालों में एलोवेरा के उपयोग से डैंड्रफ और अन्य गंदगी की भी सफाई होती है।
बरसात में हवा में नमी होने की वजह से त्वचा संबंधित कई समस्याएं उत्पन्न होती हैं। जिनमें रिंग वॉर्म, रैशेज और स्किन एलर्जी शामिल हैं। एक तो तेज जलन, ऊपर से भद्दे निशान देख लोगों का मन टूट जाता है। ऐसे में एलोवेरा के पेस्ट का उपयोग बेहद कारगर साबित हो सकता है।
इसमें पाए जाने वाले एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीएलर्जिक गुण आपको इन सभी समस्याओं से दूर रखते हैं। बकौल रविकांत, एलोवेरा के औषधीय गुण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर बदलते मौसम में होने वाले वायरल संक्रमण के खतरे को कम करते हैं।
इससे सर्दी-खांसी और जुकाम जैसी समस्याएं दूर होती हैं। इतना ही नहीं, बरसात में होने वाली तेज उमस की वजह से अपच, पेट की गैस और एसिडिटी इत्यादि की समस्या को भी एलोवेरा जूस के सेवन से कम किया जा सकता है।
Trending
- मुंगेली जनदर्शन: प्रशासन की संवेदनशील पहल, एक ही छत के नीचे दर्ज हुए दर्जनों मामले
- हेलमेट चालान से बचने के लिए नहीं, जिंदगी बचाने के लिए पहनें- नारायणपुर पुलिस
- सरकार एवं जनता के बीच भरोसे का पुल बना सेवा सेतु केंद्र
- बिलासपुर में कलेक्टर जनदर्शन: 8 प्रमुख मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश
- बस्तर में आपातकालीन सेवाओं को ‘नेक्स्ट जेन’ का बूस्टर: शौर्य भवन में 4 जिलों के 150 डायल-112 कर्मियों को मिला हाई-टेक प्रशिक्षण
- रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता: 6 साल से फरार हिस्ट्रीशीटर संजय रक्सेल गिरफ्तार, दो दर्जन से अधिक अपराध थे दर्ज
- नीट पेपर लीक विवाद: बस्तर की बेटी हरिका को न्याय दिलाने सड़क पर उतरी कांग्रेस, सिरहासार चौक तक निकाला विशाल कैंडल मार्च
- बारिश में टपकते पानी और कच्चे घर से पक्के आशियाने तक का सफर


