नई दिल्ली। इस बारिश के सीजन में हर दिन मौसम बदल रहा है, कभी तेज धूप तो कभी बारिश, तो कभी हवा चल रही है। ऐसे में लोग खासकर बच्चे सर्दी और खांसी का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको मुफ्त का उपचार बताते हैं। इस सीजन में काढ़ा काफी कारगर होता है। जो किचन में पड़े चीजों से आसानी से बन जाता है। इसमें हल्दी, तुलसी पत्ता, चायपत्ती, पानी, नमक, लौंग, काली मिर्च आदि को उबाल कर काढ़ा बनाकर पीना चाहिए। आइये जानते हैं इससे क्या-क्या फायदे होने वाले हैं।
जानें देसी काढ़ा की रेसिपी
मानसून का समय है, हर दिन इस समय मौसम बदल रहा है। जिस कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं। कभी तेज बारिश, कभी हवा, कभी धूप ऐसे में लोग सर्दी खांसी से परेशान हो रहे हैं। ऐसे में जिस घर में बच्चे और बुजुर्ग हैं तो वह ज्यादा परेशान रहते हैं। आज हम आपको मुफ्त उपचार बताते हैं, जो कि यह देसी काढ़ा दादी -नानी के जमाने से पीते आए हैं। घर में रखे नमक , चीनी और कुछ चीजों से बनने वाला यह काढ़ा ना कोई साइड इफेक्ट है। बल्कि काफी आराम देता है। इसके साथ ही गले को भी आराम मिलता है।
बता दें कि यह देसी काढ़ा पुराने समय से आज तक दादी नानी के तरीके से बनते आ रहा है। जो काफी आसान भी है और बहुत ज्यादा कारगर। आज भी जिस घर में बुजुर्ग हैं, वह अपने बच्चों को दवा या कॉप सिरप के बदले यही काढ़ा बनाकर सुबह, शाम ,दोपहर देते हैं और एक से दो दिन में सर्दी से राहत मिल जाती है।
जानें दादी -नानी का ये नुस्खा
मधुबनी की अंजू कहती हैं कि इसे किसी भी बर्तन में बना सकते हैं। पानी थोड़ा सा उबाल आ जाए तो उसमें थोड़ा सा नमक, थोड़ी चीनी, थोड़ा सी हल्दी ,काली मिर्च, लौंग को डालना है। वहीं, तुलसी पत्ता को इन सब चीजों को 10 से 12 मिनट तक धीमी आंच पर पकाना है, पकने पर पानी कम हो जाए तो काढ़ा बन जाता है। उसे छलना से छानकर और फिर चाय की तरह आप पी सकते हैं। यह गरम -गरम पीने से फायदेमंद होता है। इससे गले की खरास और कफ आसानी से निकल जाती है। जो काफी राहत देती है। इसे अक्सर लोग कहते हैं कि यह कड़वा होता है, पर इसका स्वाद अच्छा है।
इसमें चीनी और नमक दोनों का स्वाद होता है। बहुत सारे लोग इसमें थोड़ी सी चाय पत्ती भी डालते हैं। हालांकि आप डालना चाहें तो डालेंगे वरना स्किप कर सकते हैं। यह देसी नुस्खा दादी नानी के जमाने का है। हालांकि अब लोग दवा का इस्तेमाल करते हैं। वहीं, अंजू आज भी इसे बच्चों और बुजुर्गों को पीने का सलाह देती हैं।
Trending
- छत्तीसगढ़ पर्यटन में बड़ा बदलाव: 38वीं बैठक में तय हुआ नया रोडमैप, स्थानीय रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रहेगा मुख्य फोकस
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा पर अमल, उद्यान निर्माण के लिए 95.3 लाख स्वीकृत
- शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की नींव- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
- जन्मदिन पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुखबधिर विद्यालय पहुंचकर बच्चों संग बांटी खुशियां
- मुंगेली में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत आवेदन शुरू, 31 जुलाई अंतिम तिथि
- सामूहिक खेती से बदली तकदीर: शीतला स्व-सहायता समूह ने सब्जी बेचकर कमाए ₹2 लाख
- डिजिटल क्रांति का नया चेहरा: ‘सेवा सेतु’ से छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक व्यवस्था हुई आसान, हिमांशु देवांगन को मिला त्वरित विवाह प्रमाण पत्र
- कांकेर में 3 परिवारों के 17 सदस्यों की हुई ‘घर वापसी’, पारंपरिक रीति-रिवाज से अपनाया मूल धर्म


