खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा का आज शनिवार काे बचेली स्थित एनएमडीसी विश्राम गृह में आगमन हुआ। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संतोष कुमार आदित्य, कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर गरिमापूर्ण एवं आत्मीय स्वागत किया। मुख्य न्यायाधीश के सम्मान में जिला पुलिस बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया गया।
आगमन के दौरान प्रशासन एवं न्यायपालिका के अधिकारियों ने उनका अभिनंदन करते हुए जिले में स्वागत किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ एम. भार्गव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती अपूर्वा दांगी, एनएमडीसी मुख्य महाप्रबंधक कोड़ली श्रीधर, एसडीएम श्री राजीव जेम्स कुजूर सहित न्यायालय एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
Trending
- मुख्यमंत्री के नेतृत्व में खनन क्षेत्र में हासिल हुई एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि
- नई दिल्ली के होटल ताज में आयोजित फेथ कांक्लेव 2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रभावशाली प्रस्तुति, राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर मजबूत हुई प्रदेश की पहचान
- निवेश का नया भरोसा बना छत्तीसगढ़, नियमों में आसानी और संस्थागत माहौल में देश के बड़े राज्यों में नंबर-1
- छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के सम्मान में पुलिस बल ने प्रस्तुत किया गार्ड ऑफ ऑनर
- नीट परीक्षा में असफल होने पर हुई घटना एक परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे समाज व बस्तर के लिए चिंता का विषय- दीपक बैज
- राष्ट्रीय मंच पर चमकी धमतरी की अभिनव पहल, सीएससी स्थापना दिवस पर PACS ड्रोन मॉडल को मिली विशेष पहचान
- 12 किलो 700 गांजा के साथ उत्तर प्रदेश के दो शातिर गांजा तस्कर गिरफ्तार
- सीएम हेल्पलाइन-1076 ने नागरिक-केंद्रित सुशासन की अवधारणा को दिया व्यवहारिक रूप : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय


