नई दिल्ली। बदलते वक्त के साथ ही हमारे जीवन शैली में भी काफी बदलाव हो रहे हैं। इसी बदलाव के चलते हमें स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बढ़ती जा रही हैं। इन स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निजात पाने के लिए लोग सामान्य तौर पर अंग्रेजी दवाओं के ऊपर निर्भर रहते हैं, लेकिन इससे इतर आयुर्वेदिक दवाएं हमारे शरीर के लिए बेहद कारगर होती हैं और यह हमारे शरीर को नुकसान भी नहीं पहुंचाती हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही आयुर्वेदिक औषधि के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका धर्म ग्रंथों में बड़ा ही पौराणिक महत्व होने के साथ ही हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है।
दरअसल, हम बात कर रहे हैं कनेर के फूल की, जिसे धर्म ग्रंथो में भगवान शिव और विष्णु का अति प्रिय पुष्प माना गया है। वहीं आयुर्वेद में यह एक औषधि के रूप में जाना जाता है। रायबरेली की आयुष चिकित्सक डॉ स्मिता श्रीवास्तव (बीएएमएस लखनऊ विश्वविद्यालय) लोकल 18 से बात करते हुए बताती हैं कि कनेर को पीत करवीर या दिव्य फूल के रूप में जाना जाता है। यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं।
इन बीमारियों से दिलाता है राहत
कनेर का फूल देखने में जितना सुंदर होता है यह उतना ही औषधि गुणों से भरपूर होता है। यह हमें सर दर्द, फोड़े फुंसियों, दांत दर्द, महिलाओं को पीरियड्स के दिनो मे होने वाले दर्द से भी राहत दिलाता है। बाल झड़ने की समस्या से राहत दिलाता है।
ऐसे करें उपयोग
डॉ स्मिता श्रीवास्तव बताती हैं कि कनेर का फूल विषाक्त होता है। परंतु हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह औषधि गुणों से भरपूर होता है अगर आपके शरीर में दाद खाज खुजली या सफेद दाग है तो इसका लेप बनाकर शरीर में लगाने से इससे राहत मिलती है साथ ही इसका काढ़ा बनाकर पीने से महिलाओं को पीरियड्स के दर्द से राहत दिलाता है। इसके बीज में हदय पर कार्य करने वालेग्लाइकोसाइडों तथा कैरोबिन स्कोपोलिन हैं पतियों में मुख्य हृदय पदार्थ ओलिएंड्रिन पाया जाता हैं पीले कनेर में पेरुबोसाइड आदि पाये जाते हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री के नेतृत्व में खनन क्षेत्र में हासिल हुई एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि
- नई दिल्ली के होटल ताज में आयोजित फेथ कांक्लेव 2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रभावशाली प्रस्तुति, राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर मजबूत हुई प्रदेश की पहचान
- निवेश का नया भरोसा बना छत्तीसगढ़, नियमों में आसानी और संस्थागत माहौल में देश के बड़े राज्यों में नंबर-1
- छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के सम्मान में पुलिस बल ने प्रस्तुत किया गार्ड ऑफ ऑनर
- नीट परीक्षा में असफल होने पर हुई घटना एक परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे समाज व बस्तर के लिए चिंता का विषय- दीपक बैज
- राष्ट्रीय मंच पर चमकी धमतरी की अभिनव पहल, सीएससी स्थापना दिवस पर PACS ड्रोन मॉडल को मिली विशेष पहचान
- 12 किलो 700 गांजा के साथ उत्तर प्रदेश के दो शातिर गांजा तस्कर गिरफ्तार
- सीएम हेल्पलाइन-1076 ने नागरिक-केंद्रित सुशासन की अवधारणा को दिया व्यवहारिक रूप : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय


