खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित रहे नारायणपुर जिले के थाना कोहकामेटा क्षेत्र के कच्चापाल जंगलाें में पुलिस एवं 58वीं वाहिनी बीएसएफ जवानाें के द्वारा लगातार चलाए गए संयुक्त सर्चिग अभियान के दौरान आज शुक्रवार काे नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया हथियारों का डंप बरामद किया गया है।
इसकी पुष्टि नारायणपुर एसपी संदीप कुमार पटेल ने बताया कि नक्सल प्रभावित रहे इलाकाें की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा नक्सलियों द्वारा पूर्व में छिपाकर रखे गए हथियार, विस्फोटक एवं अन्य सामग्री की तलाश के उद्देश्य से नारायणपुर पुलिस एवं 58वीं वाहिनी बीएसएफ की संयुक्त टीम लगातार सघन सर्चिग अभियान चला रही है। इसी अभियान के दौरान कच्चापाल के घने जंगल में संदिग्ध स्थान की तलाशी लेने पर हथियारों का एक गुप्त डंप मिला, जिसे सुरक्षा बलों ने सुरक्षित तरीके से अपने कब्जे में लिया।
बरामद नक्सल सामग्री में एक 303 रायफल, एक 315 रायफल, एक स्थानीय निर्मित बैरल लांचर, 303 बोर के 17 जीवित कारतूस, 7.62 मिमी के 10 जीवित कारतूस, 12 बोर के चार कारतूस, एक खाली. 303 मैगजीन, दो कारतूस फिलर तथा तीन. 303 ट्रेसर रॉड शामिल हैं। सभी सामग्री को जब्त कर थाना कोहकामेटा में पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सुरक्षा बलों द्वारा जिले के नक्सलमुक्त क्षेत्रों में लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इन अभियानों के दौरान नक्सलियों द्वारा वर्षों पहले छिपाकर रखे गए हथियार, विस्फोटक और अन्य सामग्री लगातार बरामद हो रही है। लगातार चल रहे संयुक्त अभियान यह संकेत दे रहे हैं कि सुरक्षाबल अब केवल नक्सल गतिविधियों पर निगरानी ही नहीं, बल्कि उनके पुराने हथियार भंडार को भी व्यवस्थित रूप से समाप्त करने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। हथियारों की लगातार बरामदगी भविष्य में संभावित नक्सली वारदातों को रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख


