खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मानसून का ब्रेक खत्म होने के बाद प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हो चुका है। बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर जोन का असर छत्तीसगढ़ में देखने को मिल रहा है। राजधानी रायपुर में सुबह से आसमान में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी हो रही है। मौसम पूरी तरह सुहावना बना हुआ है। प्रदेश में अगले तीन दिनों तक बारिश की गतिविधि बढ़ने और कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने जानकारी दी कि प्रदेश में गुरुवार को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई। इस दौरान दुर्ग में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड और अंबिकापुर में 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
राजधानी रायपुर में शुक्रवार को आकाश में बादल छाए रहने के साथ बारिश और बादल गरजने-चमकने की संभावना जताई गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूमतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार को प्रदेश के शंकरगढ़, कुसमी में 9- 9 सेंटीमीटर, चांदो में 8, पटना में 6, समरी में 5, बलरामपुर, दौरा कोचली में 4-4, बोराई, बिहारपुर, कोटा, रामानुजनगर, मरवाही, चलगली, अंबिकापुर में 3-3, सकरी, भिलाई, रघुनाथ नगर, अहिवारा में 2-2 सेंटीमीटर वर्षा हुई।
मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी ओडिशा-पश्चिम बंगाल तटों पर सुचिह्नित निम्न दबाव क्षेत्र बना हुआ है। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 7.6 किमी की ऊंचाई तक फैला हुआ है और ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है। इसके अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर ओडिशा और गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल से होते हुए उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है।
मौसम विभाग ने आज सुबह रायपुर, राजनांदगांव समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम और मुंगेली में 40-60 किमी की रफ्तार से अंधड़ चलने, आकाशीय बिजली और बारिश की संभावना जताई गई है। इन इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में बारिश की गतिविधि को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
Trending
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल


