खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के सिटी केतवाली थाना क्षेत्र अंर्तगत सिंगरभाटा के पास बीती रात एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ब्रेजा कार चालक ने सड़क पर चल रहे कई लोगों को टक्कर मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीछा कर कार चालक को हिरासत में ले लिया है।आमजनों ने बताया कि चारामा की ओर से जगदलपुर जा रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई। चालक ने कार, बाइक और अन्य लोगों को टक्कर मारते हुए तेजी से निकल गया। इस अचानक हुई घटना से शहर के बीचों-बीच हड़कंप मच गया। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
कुछ लोगों ने कार का पीछा किया और कांकेर कोतवाली थाना प्रभारी को सूचना दी। पुलिस ने भी तत्काल कार चालक का पीछा करना शुरू कर दिया। डर के कारण चालक ने कार की रफ्तार और बढ़ा दी। इस दौरान उसने अपना नियंत्रण खो दिया। कार सिंगरभाटा के पास एक गड्ढे में जा फंसी। घायलों के अनुसार, एक बेकाबू ब्रेजा कार चालक ने कई लोगों को टक्कर मारकर फरार होने का प्रयास किया था। पुलिस ने सूचना मिलते ही तुरंत पीछा शुरू किया। भागते समय कार सिंगरभाटा के पास एक गड्ढे में उतर गई। इससे वाहन रुक गया और पुलिस ने चालक को पकड़ लिया। थाना प्रभारी जितेंद्र ने बताया कि कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
Trending
- सिम्स बिलासपुर में डॉक्टरों का कमाल: 6 साल के मासूम की अन्ननली से निकाला सिक्का, टीम वर्क ने बचाई जान
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और सेवा सेतु से बदली हजारों लोगों की जिंदगी
- आईटीबीपी द्वारा जाटलूर नाला पर बनाये गये 250 फीट लंबे फुट ब्रिज हुआ लाेकार्पण
- श्रीराम मंदिर चढ़ावा चाेरी की सुप्रीम कोर्ट के निगरानी में स्वतंत्र न्यायिक जांच हाे- उमाशंकर शुक्ला
- नवागढ़ में सरपंचों का महा-मंथन: 25 जुलाई को छत्तीसगढ़ की पंचायतों में ‘जल क्रांति’, हर घर सोक-पिट बनाने का संकल्प
- बिलासपुर जिले में एचपीव्ही टीकाकरण एवं जनजागरूकता अभियान शुरू
- महतारी वंदन योजना बनी आत्मनिर्भरता की नई पहचान
- युवा सम्मेलन में गूंजा सफलता का मंत्र: लक्ष्य, अनुशासन और संघर्ष से ही बनेगा उज्ज्वल भविष्य


