खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र अंर्तगत कांकेर-नारायणपुर सीमा के जंगल-पहाड़ी इलाके में नक्सलियों के एक डम्प से सुरक्षाबलों ने हथियार, बीजीएल लॉन्चर, टिफिन आईईडी,पाइप बम व अन्य नक्सल सामग्री बरामद की है। बरामद विस्फोटकों को मौके पर ही सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया गया। कांकेर एसपी निखिल राखेचा ने इसकी पुष्टि की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना कोयलीबेड़ा क्षेत्र के हेटारकसा, पल्लाहूर और जपमारका गांवों के मध्य जंगल-पहाड़ी इलाके में सघन सर्चिंग अभियान के दौरान आज बुधवार काे सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के छिपाए गए डम्प का पता लगाया।तलाशी के दौरान सुरक्षाबलों ने बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की।सुरक्षाबलों ने डम्प से निम्न सामग्री बरामद की जिसमें – एक 303 रायफल मैगजीन सहित, एक बीजीएल (BGL) लॉन्चर, 303 रायफल के 4 राउंड, एके-47 के 30 राउंड, एसएलआर के 4 राउंड, 10 बीजीएल सेल, लगभग 3 किलोग्राम का टिफिन आईईडी, 2 पाइप बम एवं अन्य नक्सल सामग्री बरामद की गई। बरामद टिफिन आईईडी, पाइप बम और बीजीएल सेल को सुरक्षा की दृष्टि से बीडीएस (बम निरोधक दस्ते) ने मौके पर ही निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया।
इस अभियान में बीएसएफ, डीआरजी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम शामिल रही। अभियान का नेतृत्व एसी बीएसएफ अंकुश कुमार, थाना प्रभारी कोयलीबेड़ा निरीक्षक निर्मल जांगड़े, इंस्पेक्टर अनुज कुमार, उपनिरीक्षक गंगा राम, उपनिरीक्षक रजत जेफ, उपनिरीक्षक रोशन लाल मीणा तथा डीआरजी टीम कमांडर प्रधान आरक्षक रामकृष्ण यादव ने किया। कांकेर पुलिस ने बताया कि नक्सल प्रभावित सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा बलों द्वारा लगातार संयुक्त सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए आगे भी ऐसे अभियान पूरी सतर्कता के साथ जारी रहेंगे।
Trending
- नवपदस्थ कलेक्टर ने जिला कलेक्टोरेट में विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण
- मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी
- श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिल रही उत्कृष्ट शिक्षा, उनके सपनों को पंख देना हमारी प्राथमिकता – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- लेख – धान की फसल में कीट प्रकोप से बचाव के लिए किसान रहें सतर्क
- पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया श्रद्धापूर्वक नमन
- छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति के पाठ पढ़ेंगे कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी
- बिहान’ से मिला आर्थिक संबल, मक्का उत्पादन ने माया विश्वास को बनाया ‘लखपति दीदी’
- कृषि उत्पादों से राखियां तैयार कर आत्मनिर्भर बन रहीं समूह की दीदियां, 7,020 राखियों की बिक्री से 60 हजार रुपये की आय


