खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले की सिटी काेतवाली पुलिस ने आज शुक्रवार काे सुभाष वार्ड स्थित चिकन मार्केट के पास सार्वजनिक स्थान पर 52 पत्ती ताश पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे चार जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नकदी और जुआ खेलने में इस्तेमाल की जा रही सामग्री जब्त की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस को देखते ही कुछ लोग मौके से फरार हो गए, जबकि सरजू यादव, विनोद कुमार साहू, रवि सारथी और शिवा सारथी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे और जुआ फड़ से कुल 3,900 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश और एक पुराना अखबार बरामद किया गया। पुलिस ने जब्त सामग्री को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है। कांकेर पुलिस ने कहा है कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- कुएं से पानी ढोने की मजबूरी से घर-घर नल के सुखद सफर तक
- शिक्षित किसान सोनूराम ने जैविक खेती से गढ़ी सफलता की नई इबारत
- जल जीवन मिशन से बदली जशपुर के बिरहीपानी की तस्वीर, 129 घरों तक पहुंचा स्वच्छ पेयजल
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना बनी किसान जगनथिया कश्यप का सहारा
- मानसून की दस्तक से बदला बस्तर का मिजाज: अपने पूरे शबाब पर आया भारत का ‘नियाग्रा’ चित्रकोट जलप्रपात, पर्यटकों की उमड़ी भीड़
- वन मंत्री ने किया पौधरोपण, नि:शुल्क पौधा वितरण वाहन को दिखाई हरी झंडी
- कांकेर में जुए के फड़ पर पुलिस की बड़ी दबिश: चिकन मार्केट के पास से 4 जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार, नगद व ताश बरामद
- नारायणपुर जिला प्रशासन की अनूठी पहल- दुर्गम वनांचल गांवों तक ट्रैक्टर से पहुंचाया गया 3 माह का राशन, 151 परिवारों को मिली बड़ी राहत


