खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के संयुक्त प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय सहित प्रदेश पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजक, सह-संयोजक और कार्यसमिति सदस्य उपस्थित रहे।
इस दौरान संगठन की आगामी गतिविधियों, सदस्यता अभियान, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार, संगठन विस्तार तथा आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती और जनता के बीच सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक में पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने, विभिन्न प्रकोष्ठों के समन्वय को बढ़ाने तथा आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों पर भी मंथन किया गया। प्रदेश नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाते हुए संगठन के निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने का आग्रह किया।
Trending
- रेडियो के ‘दीदी के गोठ’ से महिलाओं को आगे बढ़ने मिलती है प्रेरक और रोचक जानकारियां – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- गांवों में खेल और बाल विकास की बुनियादी सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता- राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा
- उद्योगों के वृक्षारोपण कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी
- ‘अटेंशन की होड़ में मिसलीडिंग खबरें चिंता का विषय’ : रजत बंसल
- कवर्धा सड़क निर्माण में बड़ी लापरवाही: डिप्टी सीएम विजय शर्मा के एक्शन से PWD विभाग में हड़कंप, जिम्मेदार अधिकारी निलंबित
- भाजपा संयुक्त प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति बैठक, मुख्यमंत्री साय हुए शामिल
- नाबालिग बेटी से बात करने से टोका, तो आशिक ने दोस्तों संग मिलकर पिता को उतारा मौत के घाट, 6 गिरफ्तार
- भिलाई स्टील प्लांट स्क्रैप महाघोटाला: जीएम और एजीएम समेत दो बड़े अधिकारी गिरफ्तार


