खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने पूरे देश को कवर कर लिया है। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर और मध्य इलाकों में बारिश की गतिविधियां कमजोर रहीं, जबकि दक्षिणी क्षेत्रों में मध्यम वर्षा हुई। (Chhattisgarh Weather Prediction) गुरुवार को रायपुर में बादल छाए रहे, लेकिन बारिश की स्थिति निर्मित नहीं हुई। इससे तापमान में भी बढ़तरी हुई। अगले चार दिनों तक प्रदेश के कुछ जगहों पर पानी बरसने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस रायपुर के माना में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में रिकॉर्ड हुआ। (Latest CG Weather Update) प्रदेश में बारिश अब भी सामान्य से 18% कम है। गुरुवार को गंगालूर में 3, दंतेवाड़ा, करपावंड, पेण्ड्रा रोड, गीदम, लोहंडीगुडा और सकोला में 2, रेंगाखार कला, बस्तर, मरवाही, धानोरा, डोंगरगढ़, धबहारपुर और भैरमगढ़ में 1-1 सेमी बारिश दर्ज की गई है।
मौसम विभाग ने जानकारी दी कि औसत समुद्र तल पर मानसून द्रोणिका अनूपगढ़, रोहतक, दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर बने चिह्नित निम्न दबाव का क्षेत्र के केंद्र, फुरसतगंज, डेहरी, धनबाद, बांकुरा, दीघा और वहां से पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। वहीं दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश और उसके आस-पास के इलाकों में चिह्नित निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसके धीरे-धीरे उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने और अगले 24 घंटों के दौरान धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना है।
राजधानी रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने बादल के गरजने और चमकने के साथ बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
मौसम विभाग ने शुक्रवार सुबह प्रदेश के कई जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, जशपुर और सुरगुजा में बादल गरजने, बिजली गिरने, तेज हवाएं चलने और बारिश की संभावना जताई गई है।
Trending
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल


