खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जर्वे च के किसान दिलेश कुमार कश्यप के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना खेती-किसानी का मजबूत सहारा बन गई है। योजना के तहत उन्हें 23वीं किस्त की राशि प्राप्त हुई, जिससे उन्होंने खरीफ सीजन की तैयारियों को समय पर पूरा किया।
किसान दिलेश कुमार कश्यप ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत मिलने वाली आर्थिक सहायता का उपयोग वे खेती-किसानी एवं बाड़ी की आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में करते हैं। इस राशि से वे समय पर उन्नत किस्म के बीज, खाद, कीटनाशक एवं अन्य कृषि आदान खरीदते हैं। इसके साथ ही बाड़ी में सब्जी उत्पादन के लिए आवश्यक सामग्री की व्यवस्था भी कर लेते हैं। समय पर कृषि सामग्री उपलब्ध होने से फसल की बुवाई और देखभाल बेहतर तरीके से हो पाती है, जिससे उत्पादन बढ़ने और आय में सुधार की उम्मीद रहती है।
उन्होंने बताया कि योजना से मिलने वाली सहायता किसानों के लिए काफी उपयोगी है। इससे खेती का आर्थिक बोझ कम होता है और बिना किसी परेशानी के कृषि कार्य समय पर पूरे हो जाते हैं। उन्होंने किसानों के हित में संचालित इस जनकल्याणकारी योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया।
Trending
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश


