खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंड़ागांव। जिले के पलारी गांव में एक ही परिवार के आठ लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। सभी की तबीयत बीती रात 2 बजे के बाद अचानक बिगड़ गई, जब उन्हें लगातार उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत शुरू हुई। परिजन सभी को निजी वाहन से कोंड़ागांव जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार किया गया। पीडि़तों में दो बच्चे, तीन महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, प्रभावित सभी लोग देवांगन परिवार के सदस्य हैं। परिवार ने घर पर फूटू (देशी मशरूम) की सब्जी बनाकर खाई थी, जिसके कुछ घंटे बाद सभी की तबीयत बिगडऩे लगी। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने सभी का परीक्षण किया। इनमें से गंभीर स्थिति को देखते हुए पांच लोगों को भर्ती कर उपचार शुरू किया गया, जबकि अन्य की हालत सामान्य होने पर प्राथमिक उपचार एवं निगरानी के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
जिला अस्पताल की चिकित्सक डॉ. ईशा दुग्गड़ ने बताया कि रविवार रात 2 बजे पलारी से एक पूरा परिवार जिला अस्पताल पहुंचा था। सभी ने घर पर बनी फूटू (देशी मशरूम) की सब्जी खाई थी, जिसके बाद उन्हें पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत हुई। मरीजों की स्थिति का परीक्षण करने के बाद कुछ लोगों को भर्ती करना पड़ा, जबकि बाकी को ऑब्जर्वेशन और उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। डॉ. दुग्गड़ ने आगे बताया कि प्रभावित परिवार ने वही मशरूम की सब्जी अपने पड़ोसियों को भी खाने के लिए दी थी। इसके बाद पड़ोसी परिवार के कुछ सदस्य भी फूड पॉइजनिंग की चपेट में आ गए और वे भी उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में सभी मरीजों का उपचार किया जा रहा है।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख


