ज्यादातर भारतीय घरों में तुलसी का पौधा पाया जाता है, लेकिन हर कोई घर में तुलसी का पौधा रखने के सही नियमों का पालन नहीं करता है, जिससे घर में नकारात्मकता बढ़ती है, आर्थिक नुकसान होता है और बीमारियां घेर लेती हैं। ज्योतिष शास्त्र में घर में तुलसी का पौधा होने और हर दिन पूजा-पाठ के कई फायदे बताए हैं। भगवान विष्णु का यह पवित्र पौधा धन की देवी लक्ष्मी का ही एक रूप माना जाता है और अगर कोई इसके रखरखाव में नियमों की लापरवाही करता है तो देवी लक्ष्मी अप्रसन्न हो जाती हैं। ऐसे घर में ना तो देवी लक्ष्मी का वास होता है, ना ही सुख, समृद्धि और सकारात्मकता बनी रहती है। अगर आपके घर में तुलसी का पौधा है तो आवश्यक नियम जान लें…
तुलसी का पौधा रखने का सही स्थान – तुलसी के पौधे को कभी भी दक्षिण दिशा में ना रखें, क्योंकि यह दिशा यम का प्रतिनिधित्व करती है। यह गलती आपके परिवार के लिए परेशानी ला सकती है। ज्यादातर लोगों को इस बार में जानकारी नहीं होती है कि तुलसी का पौधा कहां रखना चाहिए। तुलसी का पवित्र पौधा हमेशा उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में रखना सबसे शुभ माना जाता है।
तुलसी को कब जल चढ़ाएं: अगर घर में तुलसी का पौधा है तो हर सुबह स्नान के बाद तुलसी को जल चढ़ाएं। लेकिन रविवार, एकादशी तिथि और सूर्य ग्रहण व चंद्र ग्रहण के दौरान तुलसी को पानी देने से बचें। इन दिनों तुलसी को जल चढ़ाना वर्जित माना जाता है। इन दिनों तुलसी माता निर्जला व्रत करती हैं और विश्राम करती हैं। ऐसे में तुलसी को पौधा देने से माता का व्रत खंडित हो सकता है।
तुलसी के पास शाम का दीपक – हर शाम तुलसी के पौधे के पास गाय के घी से भरा दीपक जलाएं। ऐसा करने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन आता है। अगर आप तुलसी के पौधे पर शाम को दीपक नहीं जलाते हैं तो इसे लगाने का पूरा लाभ नहीं मिलता है।
तुलसी के पौधे के आसपास की पवित्रता – शास्त्रों में तुलसी के पौधे को बेहद पवित्र माना गया है इसलिए पौधे के आसपास स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखें। पौधे के आसपास भूलकर भी झाड़ू, कूड़ेदान, जूते, कैक्टस, कांटेदार पौधे, मिर्च या शमी के पेड़ रखने से बचें अन्यथा, देवी लक्ष्मी क्रोधित होंगी और घर में नकारात्मकता, कलह, गरीबी और बीमारी बढ़ने की आशंका बनी रहती है।
तुलसी की मंजरियां – तुलसी की मंजरियां समय-समय पर दिखाई देती हैं, जो छोटे तुलसी के फूलों जैसी दिखती हैं। उन्हें समय-समय पर तोड़ें, लेकिन उन्हें कभी भी कूड़े में ना फेंकें। तुलसी के पत्ते, मंजरियां, जड़ें, तने और यहां तक कि मिट्टी भी पवित्र मानी जाती है। इसलिए तुलसी का कभी अनादर ना करें, इसके बजाय, उन्हें बहते पानी में विसर्जित कर दें।
तुलसी के पौधे के पास शिवलिंग ना रखें – बहुत से लोगों को जानकारी ना होने की वजह से तुलसी के पास ही शिवलिंग रख देते हैं, जो कि गलत है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शिवलिंग या भगवान शिव से संबंधित कोई भी वस्तु कभी भी तुलसी के पौधे के पास नहीं रखनी चाहिए। ना ही तुलसी को भगवान शिव को चढ़ाना चाहिए, यह वर्जित है। यह गलती परिवार के लिए नुकसान दायक हो सकती है।
Trending
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त
- वेलिंगटन टेस्ट में जायसवाल-राहुल का ऐतिहासिक कमाल: 32 साल बाद न्यूजीलैंड में 100+ रनों की ओपनिंग साझेदारी
- बॉक्स ऑफिस पर ‘रावण’ का ऐतिहासिक प्रहार: यश की ‘रामायण: पार्ट 1’ ने 15 दिनों में तोड़ा ‘KGF 2’ का लाइफटाइम रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड कमाई 1,547 करोड़ के पार
- सर्दियों में 40 रुपये का यह कंद क्यों बनता है सेहत का बादशाह? आंकड़ों में समझें शकरकंद का पूरा विज्ञान
- साल्हेवारा चेकपोस्ट पर 1500 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, एनालॉग पनीर होने की आशंका
- रिसॉर्ट के पास युवक का अधजला शव और खाक हुई बाइक बरामद, हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका
- रायपुर में देवउठनी एकादशी पर भव्य आयोजन: 65 शालिग्राम संग रचेगा माता तुलसी का विवाह, आज गाजे-बाजे के साथ निकलेगी बारात


