खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। किसानों के हित एवं जनकल्याण के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उनकी जीवन को नई मजबूती व संबल प्रदान कर रही है। योजना की 23वीं किस्त का लाभ मिलने से विकासखंड बलौदा के ग्राम नवापारा निवासी किसान रामनाथ कश्यप पूरे उत्साह के साथ खरीफ सीजन की तैयारियों में जुट गए हैं।
रामनाथ कश्यप ने बताया कि वे 7 एकड़ कृषि भूमि में खेती करते हैं। उनका कहना है कि प्रत्येक फसल सीजन की शुरुआत में बीज, उर्वरक, दवाइयों और अन्य कृषि आदानों की व्यवस्था के लिए धन की आवश्यकता होती है। ऐसे समय में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता खेती की तैयारियों को आसान बनाती है और आर्थिक दबाव भी कम करती है। उन्होंने बताया कि 23वीं किस्त से प्राप्त राशि का उपयोग वे बीज, उर्वरक एवं अन्य कृषि कार्यों में करेंगे, जिससे समय पर बुवाई और बेहतर उत्पादन की उम्मीद है।
रामनाथ कश्यप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रही है। इससे न केवल खेती के लिए समय पर आर्थिक सहयोग मिलता है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है और किसानों का जीवन अधिक समृद्ध बन रहा है।
Trending
- डिजिटल सुशासन की मानवीय संवेदना: बेमेतरा के देवप्रसाद के लिए ‘वरदान’ बना सेवा सेतु पोर्टल
- अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग: वर्षा ऋतु में मौसमी बीमारियों का खतरा, जांजगीर-चांपा में हाई एडवाइजरी जारी
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना बनी किसानों के लिए संबल, 23वीं किस्त से उत्साहित हुए किसान रामनाथ कश्यप
- मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल: 4 विभागों के समन्वित प्रयास और सोशल मीडिया की ताकत से परिवार से मिली मूक-बधिर महिला
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 बनी भरोसे की पहचान: तीन दिनों में दूर हुई पेयजल समस्या
- स्वच्छ जल, समुचित उपचार, डायरिया से बचें हर बार: स्टॉप डायरिया अभियान 31 अगस्त तक
- जिन योजनाओं में कमियां हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए- महेश कश्यप
- नए निगम कार्यालय व वर्कशॉप सहित उद्यान तथा शेड के निर्माण कार्य होंगे शुरू- महापौर संजय पांडे


