Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    डिजिटल सुशासन की मानवीय संवेदना: बेमेतरा के देवप्रसाद के लिए ‘वरदान’ बना सेवा सेतु पोर्टल

    July 3, 2026

    अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग: वर्षा ऋतु में मौसमी बीमारियों का खतरा, जांजगीर-चांपा में हाई एडवाइजरी जारी

    July 3, 2026

    प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना बनी किसानों के लिए संबल, 23वीं किस्त से उत्साहित हुए किसान रामनाथ कश्यप

    July 3, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • डिजिटल सुशासन की मानवीय संवेदना: बेमेतरा के देवप्रसाद के लिए ‘वरदान’ बना सेवा सेतु पोर्टल
    • अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग: वर्षा ऋतु में मौसमी बीमारियों का खतरा, जांजगीर-चांपा में हाई एडवाइजरी जारी
    • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना बनी किसानों के लिए संबल, 23वीं किस्त से उत्साहित हुए किसान रामनाथ कश्यप
    • मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल: 4 विभागों के समन्वित प्रयास और सोशल मीडिया की ताकत से परिवार से मिली मूक-बधिर महिला
    • मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 बनी भरोसे की पहचान: तीन दिनों में दूर हुई पेयजल समस्या
    • स्वच्छ जल, समुचित उपचार, डायरिया से बचें हर बार: स्टॉप डायरिया अभियान 31 अगस्त तक
    • जिन योजनाओं में कमियां हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए- महेश कश्यप
    • नए निगम कार्यालय व वर्कशॉप सहित उद्यान तथा शेड के निर्माण कार्य होंगे शुरू- महापौर संजय पांडे
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » सहकारिता एक नारा नहीं, बल्कि जन-आंदोलन है : मंत्री केदार कश्यप
    रायपुर

    सहकारिता एक नारा नहीं, बल्कि जन-आंदोलन है : मंत्री केदार कश्यप

    Khabar WorldBy Khabar WorldJuly 3, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    सहकारिता मंत्री ने ‘सहकार संकल्प दौड़’ को दिखाई हरी झंडी

    सहकारिता, स्वास्थ्य और समृद्ध छत्तीसगढ़ का दिया संदेश

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सहकारिता आंदोलन को नई दिशा मिल रही है। इसी कड़ी में सहकारिता विभाग द्वारा राजधानी रायपुर के तेलीबांधा मरीन ड्राइव में ‘सहकार संकल्प दौड़’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने हरी झंडी दिखाकर किया।
    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि सहकारिता केवल एक नारा नहीं, बल्कि जन-आंदोलन है। उन्होंने कहा कि सहकारिता के माध्यम से किसानों, ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ का निर्माण किया जा रहा है।
    मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए केद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में सहकारिता को जन-जन तक पहुंचाने और लोगों को आर्थिक रूप से समृद्ध करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। केद्रीय सहकारिता एवं गृह मंत्री अमित शाह ने मार्च 2026 तक नक्सल मुक्त करने जो संकल्प लिया था, उसे पूरा किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सहकारिता विभाग ने विगत ढ़ाई वर्ष में अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।
    सहकारिता मंत्री ने कहा कि प्रदेश में सहकारिता सप्ताह को जन-आंदोलन का स्वरूप दिया गया है, प्राथमिक कृषि साख समितियों (पैक्स) को अधिक सक्षम बनाया जा रहा है, किसानों को समय पर ऋण एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं तथा बहुउद्देशीय सहकारी समितियों के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है। साथ ही सहकारिता के दायरे का विस्तार कर युवाओं, महिलाओं और ग्रामीणों को स्वरोजगार एवं आजीविका के नए अवसरों से जोड़ा जा रहा है।
    ‘सहकारिता की भावना के साथ, एक कदम समृद्ध छत्तीसगढ़ की ओर’
    इस वर्ष की दौड़ “सहकारिता की भावना के साथ, एक कदम समृद्ध छत्तीसगढ़ की ओर” थीम पर आयोजित की गई। इसका उद्देश्य लोगों में सहयोग, एकता, स्वस्थ जीवनशैली और सामूहिक विकास का संदेश पहुंचाना था।
    सुबह 6 बजे मरीन ड्राइव से हुई शुरुआत
    सहकार संकल्प दौड़ सुबह 6 बजे तेलीबांधा मरीन ड्राइव से शुरू हुई। इसमें प्रदेशभर से युवा, विद्यार्थी, किसान, सहकारी संस्थाओं के सदस्य, महिला समूहों और विभिन्न वर्गों के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
    विजेताओं को मिले आकर्षक पुरस्कार
    दौड़ में पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान बेमेतरा के ओंकार वर्मा, द्वितीय अमलेश्वर के करण साहू और तृतीय स्थान पर खेमराज सोनकर रहे। इसी तरह महिला वर्ग में प्रथम सुमीरा साहू, द्वितीय सुपूर्णिमा साहू और तृतीय स्थान पर सुशिबू वर्मा रही। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः पांच हज़ार, तीन हज़ार और दो हजार रूपए का नगद पुरस्कार प्रदान कियागया। इस पहल से युवाओं और आम नागरिकों में खेल तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी।
    सहकारिता से समृद्धि और स्वस्थ समाज का संकल्प
    मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि यह दौड़ केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि सहकारिता, स्वास्थ्य और सामाजिक सहभागिता का जन-जागरूकता अभियान है। इसका उद्देश्य “सहकारिता से समृद्धि”, “साथ चलें, साथ बढ़ें” और “स्वस्थ समाज, समृद्ध प्रदेश” के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है।
    जनभागीदारी से मजबूत होगा सहकारिता आंदोलन
    सहकारिता विभाग ने प्रदेशवासियों का उत्साहपूर्ण सहभागिता के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनभागीदारी से ही सहकारिता आंदोलन और अधिक मजबूत होगा। सहकारिता की भावना को गांव-गांव तक पहुंचाकर आत्मनिर्भर, समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का लक्ष्य तेजी से पूरा किया जाएगा।
    इस अवसर पर अपेक्स बैंक के प्राधिकृत अधिकारी केदारनाथ गुप्ता, मार्केटिंग फेडरेशन के अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी, राज्य सहकारी संघ के प्राधिकृत अधिकारी सौरभ शर्मा, सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष अभिनेष कश्यप, अंबिकापुर बैंक के अध्यक्ष रामकृष्ण सिंह, मार्कफेड के एमडी जितेंद्र शुक्ला, अपेक्स बैंक के एमडी के एन कांडे सहित अपेक्स बैंक, नाबार्ड, बुनकर महासंघ और विभिन्न सहकारी संस्थाओं के प्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    कुष्ठ रोग का समय पर इलाज से कैसे बागबाहरा के किसान को मिली नई जिंदगी?

    July 3, 2026

    सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री साय

    July 3, 2026

    छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिनों तक भारी बारिश की संभावना

    July 3, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,161

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,366

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,326

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,250
    Don't Miss
    दुर्ग

    डिजिटल सुशासन की मानवीय संवेदना: बेमेतरा के देवप्रसाद के लिए ‘वरदान’ बना सेवा सेतु पोर्टल

    By Khabar WorldJuly 3, 20261

    मुख्यमंत्री साय की ‘जीरो-टॉलरेंस और क्विक-रिस्पॉन्स’ नीति का असर; नाती के इलाज के लिए महज…

    अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग: वर्षा ऋतु में मौसमी बीमारियों का खतरा, जांजगीर-चांपा में हाई एडवाइजरी जारी

    July 3, 2026

    प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना बनी किसानों के लिए संबल, 23वीं किस्त से उत्साहित हुए किसान रामनाथ कश्यप

    July 3, 2026

    मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल: 4 विभागों के समन्वित प्रयास और सोशल मीडिया की ताकत से परिवार से मिली मूक-बधिर महिला

    July 3, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    डिजिटल सुशासन की मानवीय संवेदना: बेमेतरा के देवप्रसाद के लिए ‘वरदान’ बना सेवा सेतु पोर्टल

    July 3, 2026

    अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग: वर्षा ऋतु में मौसमी बीमारियों का खतरा, जांजगीर-चांपा में हाई एडवाइजरी जारी

    July 3, 2026

    प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना बनी किसानों के लिए संबल, 23वीं किस्त से उत्साहित हुए किसान रामनाथ कश्यप

    July 3, 2026

    मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल: 4 विभागों के समन्वित प्रयास और सोशल मीडिया की ताकत से परिवार से मिली मूक-बधिर महिला

    July 3, 2026

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 बनी भरोसे की पहचान: तीन दिनों में दूर हुई पेयजल समस्या

    July 3, 2026

    स्वच्छ जल, समुचित उपचार, डायरिया से बचें हर बार: स्टॉप डायरिया अभियान 31 अगस्त तक

    July 3, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.