खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर जिले के तखतपुर में पुलिस की वर्दी पर दाग लगा है। थाना में पूर्व में पदस्थ आरक्षक सनत मीरी को गिरफ्तार किया गया है। उनपर युवती से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का गंभीर आरोप है।
जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने शिकायत में आरोप लगाया कि आरक्षक ने उससे शादी का भरोसा देकर 3 वर्षों तक शारीरिक शोषण किया। इस दौरान जब शादी की बात कही गई तो, आरोपी ने मना कर दिया। पीड़िता ने तखतपुर थाना में लिखित शिकायत दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद आरोपी के विरुद्ध शारीरिक शोषण से संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की। विवेचना के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरक्षक सनत मीरी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है। पीड़िता के बयान, उपलब्ध साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। आरोपी को न्यायालय में पेश किए जाने की प्रक्रिया भी की जा रही है।
Trending
- रायगढ़ में स्वास्थ्य, पर्यटन और शहरी अधोसंरचना विकास को मिलेगी नई रफ्तार -वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- कृत्रिम पैर से बबीता के जीवन को मिली नई दिशा, प्रशासन की संवेदनशील पहल बनी सहारा
- मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा
- रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन
- छत्तीसगढ़ में NSS गतिविधियों को मिलेगी रफ्तार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नियुक्तियों पर दी बधाई
- उरला की 3D फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, कई घायल; ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से हुआ हादसा
- सफलता की कहानी- विकसित भारत जीरामजी मिशन से गांवों में आई नई उम्मीद


