खबर वर्ल्ड न्यूज-कवर्धा। खुद के खेत में लगी फसल को मवेशियों से बचाने के लिए लगाए गए बिजली के तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कबीरधाम जिले के लोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम बिरनपुर की है. जानकारी के अनुसार, किसान परमेश्वर पटेल (22 वर्ष) ने फसल को मवेशियों से बचाने के लिए खेत के चारों ओर बिजली के तार लगाकर रखा था, जिसमें करंट प्रवाहित हो रही थी. बुधवार को खेत में काम करने के दौरान परमेश्वर अचानक तार के संपर्क में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
कुछ देर बाद उनके पिता गोकरण पटेल (55 वर्ष) खेत पहुंचे। उन्होंने बेटे को जमीन पर अचेत पड़े देखे उठाने का प्रयास किया। इस दौरान वो भी करंट की चपेट में आ गए, जिससे उनकी भी मौके पर ही मौत हो गई।
आस-पास खेतों में काम कर रहे किसानों ने दोनों को पड़े देखा, और तत्काल ग्राम कोटवार व पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, बिजली आपूर्ति बंद कराकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
बताया जा रहा है कि पिता-पुत्र किराए पर खेत लेकर खेती-किसानी करते थे। एक साथ दोनों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। मामले में लोहारा थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने बताया कि मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।
गौरतलब है कि बिरनपुर गांव में खेतों में करंट लगाने से मौत का यह एक वर्ष के भीतर दूसरा मामला है। ग्रामीणों के पहली घटना से सबक नहीं लेने की वजह से दूसरी बार घटना गटी है। पुलिस ने लोगों से खेतों की सुरक्षा के लिए बिजली के करंट का उपयोग नहीं करने और सुरक्षित उपाय अपनाने की अपील की है।
Trending
- रायगढ़ में स्वास्थ्य, पर्यटन और शहरी अधोसंरचना विकास को मिलेगी नई रफ्तार -वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- कृत्रिम पैर से बबीता के जीवन को मिली नई दिशा, प्रशासन की संवेदनशील पहल बनी सहारा
- मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा
- रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन
- छत्तीसगढ़ में NSS गतिविधियों को मिलेगी रफ्तार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नियुक्तियों पर दी बधाई
- उरला की 3D फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, कई घायल; ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से हुआ हादसा
- सफलता की कहानी- विकसित भारत जीरामजी मिशन से गांवों में आई नई उम्मीद


