खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर संभाग के शिक्षित और हुनरमंद बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाकर अपने सपनों को साकार करने का एक शानदार और बड़ा अवसर सामने आया है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जगदलपुर (जिला-बस्तर) के तत्वावधान में एक विशाल एक दिवसीय संभाग स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन होने जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी जय प्रकाश कौशिक से प्राप्त जानकारी के अनुसार युवाओं का करियर संवारने के लिए इस मेले में निजी क्षेत्र की कई बड़ी और प्रतिष्ठित कंपनियां हिस्सा लेने पहुंच रही हैं। इस महा-रोजगार मेले का आयोजन मंगलवार 07 जुलाई को सुबह 10ः30 बजे से शाम 4 बजे तक लाईवलीहुड कॉलेज, आड़ावाल, जगदलपुर के परिसर में किया जाएगा।
इस आयोजन के माध्यम से प्राइवेट सेक्टर के 13 प्रमुख नियोजकों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 1595 रिक्त पदों पर सीधे साक्षात्कार के माध्यम से युवाओं की भर्ती की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया की सबसे खास बात यह है कि इसमें 10 वीं, 12 वीं, स्नातक (ग्रेजुएट) के साथ-साथ डिप्लोमा इंजीनियरिंग की योग्यता रखने वाले सभी आवेदक भाग ले सकते हैं। मेले में युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार बीमा सखी, टेक्नीशियन, ऑफिस बॉय, सुपरवाइजर, सिक्योरिटी गार्ड, ट्रेनिंग ऑफिसर, लीगल एडवाइजर, वेल्डर, फायरमैन, नर्सिंग असिस्टेंट, पैकेजिंग स्टाफ, ड्राइवर, इलेक्ट्रिशियन, होम केयर टेकर, बेबी सीटर, रिलेशनशिप मैनेजर, टेलीकॉलर, कुक, वेटर, डाटा एंट्री ऑपरेटर और मैकेनिक जैसे दर्जनों विविध पदों पर नियुक्तियां दी जाएंगी। इसके साथ ही चयनित होने वाले प्रतिभावान उम्मीदवारों को पद और काम के अनुसार 7 हजार रुपए से लेकर 28 हजार रूपए प्रति माह तक का आकर्षक वेतनमान भी प्रदान किया जाएगा।
इस संभाग स्तरीय रोजगार मेले में सम्मिलित होने के लिए इच्छुक आवेदकों को सबसे पहले विभाग के आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अपना पंजीकरण सुनिश्चित करना होगा। इसके लिए उम्मीदवारों को विभागीय वेबसाइट https://erojgar.cg.gov.in/LandingSite/RojgarMelaList-aspx पर जाकर रोजगार मेला में आवेदन करने हेतु इच्छुक लॉगइन करें के विकल्प पर अपना आवेदन दर्ज करना होगा। जिन आवेदकों ने सफलतापूर्वक ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर ली है, वे मंगलवार 07 जुलाई को नियत समय पर अपने समस्त शैक्षणिक दस्तावेजों की मूल प्रतियों और उनकी छाया प्रतियों के साथ सीधे साक्षात्कार स्थल पर पहुंच सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवारों को अपने साथ पहचान के लिए आधार कार्ड, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और अपना मोबाइल भी अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा ताकि मौके पर दस्तावेजी प्रक्रिया को सुगमता से पूरा किया जा सके।
Trending
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी
- दर्री डेम में तैरती मिली ASI के लापता बेटे की लाश, 4 दिन बाद शव बरामद; बाइक और मोबाइल अब भी गायब
- रायपुर से सतना के लिए पौधे लेकर निकला आरंग का युवक पिकअप समेत लापता, 16 दिनों से सुराग नहीं; कवर्धा के बाद टूटा संपर्क
- अकवान के बाद अब छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की दस्तक, कोहरे और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सेवा संवाद यात्रा में होंगे शामिल
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन


