खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्य शासन की सेवा में दीर्घकाल तक योगदान देने के उपरांत अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए तीन अधिकारी-कर्मचारियों के सम्मान में आज मंत्रालय महानदी भवन में सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह आयोजित किया गया। वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सेवानिवृत्त होने वालों में श्रम विभाग के अवर सचिव कीर्तिवर्धन उपाध्याय, गृह विभाग के स्टाफ ऑफिसर राजेश हीरा तथा स्कूल शिक्षा विभाग के दफ्तरी चैनसिंह शामिल हैं। इस अवसर पर मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ निभाई गई शासकीय सेवा सदैव प्रेरणादायी होती है। प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी का योगदान शासन-प्रशासन को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों के स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानपूर्ण जीवन तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। समारोह में मंत्रालय के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Trending
- 42 वर्ष 3 माह 21 दिन की गौरवपूर्ण सेवा के बाद अशोक कुमार कश्यप को भावभीनी विदाई, पदमपुर में हुआ सम्मान समारोह
- बकरी पालन से बदली सूरजपुर के निखिल की तकदीर: शासन की योजना से बढ़ी पशुधन की गुणवत्ता, सालाना कमाई पहुंची ₹1 लाख
- महतारी वंदन योजना बनी भारती सिंह के सपनों की संबल, आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े मजबूत कदम
- बस्तर के खेतों में दिखा वर्ष भर सुरक्षित स्थान में छुपकर रहने वाला दुर्लभ ‘कपकपिया’ (वाटरकॉक)
- बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिका शिक्षा के लिए जागरूकता अभियान आयोजित
- डिजिटल गवर्नेंस का असर: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 बनी संकटमोचक, जांजगीर के रवि बर्मन को मिला राशन का अधिकार
- मंत्रालय के तीन वरिष्ठ अधिकारियों व कर्मचारियों की ससम्मान सेवानिवृत्ति, मंत्री लखन लाल देवांगन ने दी भावभीनी विदाई
- वन्यजीव तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा से दो बाघों की खाल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल


