खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने पूरे प्रदेश को कवर कर लिया है। आज से सभी क्षेत्रों में बारिश की गतिविधि बढ़ने की आशंका है। पिछले 24 घंटों में सरगुजा और बस्तर के एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हुई है। अब अगले 7 दिनों तक कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश होने के संकेत हैं।
राजधानी रायपुर में मंगलवार को सुबह से काले बादल छाए रहे। दोपहर तक उमस ने लोगों को परेशान किया, जिसके बाद बूंदबांदी जारी रही। बुधवार को भी शहर में इसी तरह का मौसम बना हुआ है। प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान राजनांदगांव में 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान पेंड्रा में 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग ने बताया कि अभी एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण उत्तर बंगाल की खाड़ी और उससे लगे दक्षिण बांग्लादेश के ऊपर 1.5 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास 3 जुलाई को बनने की संभावना है। इसके असर से इस तारीख से रायपुर समेत मध्य क्षेत्र में हल्की से मध्यम और एक दो स्थानों पर भारी वर्षा होने के आसार बन रहे हैं।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले चौबीस घंटे में कुसमी में 9 सेमी, पखांजूर में 7, चंद्रपुर, मर्दापाल, गिधौरी, टुंड्रा में 5-5. शिवरीनारायण, कोटा, दंतेवाड़ा में 4-4, पौडी उपरोरा, गीदम, सामरी, दोरनापाल में 3-3 सेमी. तथा अन्य दर्जनभर से ज्यादा इलाकों में 2 से एक सेमी। तक बारिश दर्ज की गई है।
राजधानी रायपुर में आज मौसम विभाग ने आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई है। साथ ही तेज हवा चलने और बारिश के भी संकेत हैं। अधितकम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।
प्रदेश के कई इलाकों में मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। अगले 3 घंटों में बलरामपुर, बिलासपुर, गौरेला पेंड्रा मरवाही, कबीरधाम, कांकेर, कोंडागांव, कोरबा, कोरिया, मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, मुंगेली, नारायणपुर, रायगढ़, सूरजपुर और सरगुजा में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने, तेज हवा चलने, बादल गरजन और बारिश होने की संभावना जताई है। इलाकों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।
Trending
- छत्तीसगढ़: शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति, शासन ने जारी की हरी झंडी
- श्मशान से लौटते समय पीछे मुड़कर देखने की क्यों है मनाही? जानिए धार्मिक कारण
- पहले टी20 पर बारिश का खतरा, भारत-इंग्लैंड मैच से पहले मौसम ने बढ़ाई चिंता
- बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही ‘वेलकम टू द जंगल’, 24 साल छोटी दिशा संग अक्षय की केमिस्ट्री पर फिदा हुए फैंस
- स्वाद और सेहत का बेजोड़ संगम: अमरूद के ये 7 जादुई फायदे और खाने का सही आयुर्वेदिक तरीका
- छत्तीसगढ़ के लाल मेजर जनरल सुधीर कुमार शर्मा ‘अति विशिष्ट सेवा मेडल’ से सम्मानित; राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दिल्ली में नवाजा
- श्रम विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 अधिकारियों का हुआ तबादला, मंत्रालय ने जारी की नई पदस्थापना सूची
- छत्तीसगढ़ में मानसून की धमाकेदार एंट्री: अगले 7 दिनों तक झमाझम बारिश का अलर्ट


