खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के बालूद नाका के पास बीती रात 3 वन्य प्राणी हिरण को देखा गया। कार में सवार युवकों ने उनका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इस वीडियो के वायरल होते ही वन विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए हिरणों की खोज शुरू कर दी है। दंतेवाड़ा जिले में हिरणों के इस छोटे से झुंड को देखे जाने की सूचना लगते ही वन विभाग की टीम के द्वारा हिरणों को खोजने का अभियान जारी है।
वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दंतेवाड़ा जिले में 3 हिरण को देखे जाने से इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि शायद और भी हिरण इलाके में हाे सकते हैं, क्योंकि ये हिरण जंगल से भटककर शहर पहुंच गए होंगे। फिलहाल अब तक हिरणों के बारे में ज्यादा जानकारी नही मिल पाई है। लेकिन वन विभाग का कहना है कि अगर यहां और भी हिरण है तो ये खुशी की बात है कि आने वाले दिनों में इनकी और भी संख्या देखने को मिलेगी।
Trending
- 147 बुजुर्गों और दिव्यांगों को मिलेंगे निःशुल्क कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण
- सुशासन की नई मिसाल: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में ‘सुशासन तिहार’ बना लाचारों का मजबूत सहारा
- ’जनता के द्वार, डिजिटल सरकार’: छत्तीसगढ़ में सुशासन का नया चेहरा बना ‘सेवा सेतु’
- सेवा सेतु से आसान हुआ जनजीवन: वर्षों पुरानी समस्याओं का घर बैठे समाधान
- जैविक सब्जी के उत्पादन और एप्पल की खेती से बनाई नई पहचान
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’
- घर बैठे दर्ज होगी उपभोक्ता आयोग में शिकायत, उपस्थित भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से
- बीजापुर में डीजल, पेट्रोल व गैस की कोई कमी नहीं, कांग्रेस किसानों को गुमराह करना बंद करे- रेड्डी


