खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) शाखा नारायणपुर में हुए 30.67 लाख रुपये के बहुचर्चित बैंक धोखाधड़ी प्रकरण में आज बुधवार काे नारायणपुर पुलिस ने तीन और आरोपियों अशोक जैन, सुनैना समुंद और रामकरण साहू को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों से मामले से संबंधित बैंक पासबुक एवं अन्य दस्तावेज बरामद किए गए। तीनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इससे पहले आरोपी तिलकराम मंडावी और गोपाल सिंह समुंद को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है। बैंकिंग प्रणाली में फर्जी दस्तावेजों, निष्क्रिय खातों के दुरुपयोग और फर्जी लेन-देन के जरिए लाखों रुपये की हेरा-फेरी करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।
पुलिस के अनुसार मामला पंजाब नेशनल बैंक शाखा नारायणपुर में हुए वित्तीय फर्जीवाड़े से जुड़ा है, जिसमें बैंक के निष्क्रिय खातों को दोबारा सक्रिय कर खाताधारकों की जानकारी के बिना फर्जी केवाईसी और आधार लिंकिंग के माध्यम से राशि निकाली गई। इस पूरे प्रकरण में कुल 30 लाख 67 हजार 500 रुपये की धोखाधड़ी सामने आई है। मामले की शुरुआत 5 फरवरी 2026 को बैंक शाखा प्रबंधक मनीष कुमार सोनी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत और बैंक की आंतरिक ऑडिट रिपोर्ट से हुई थी। जांच में सामने आया कि बैंक कर्मचारी गोपाल सिंह समुंद ने रिकवरी एजेंट एवं बीसी सेंटर संचालकों तिलकराम मंडावी तथा रामकरण साहू के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से फर्जीवाड़ा किया।
विवेचना में यह तथ्य सामने आया कि कई वर्षों से निष्क्रिय पड़े खातों को पहले मामूली राशि जमा कर सक्रिय किया गया और फिर फर्जी दस्तावेजों की मदद से खातों से रकम निकाली गई। जांच में यह भी पाया गया कि विभिन्न बीसी सेंटरों के माध्यम से फर्जी व्यक्तियों को ले जाकर खातों से धनराशि निकाली गई। तिलकराम मंडावी के बीसी सेंटर से 6.27 लाख रुपये तथा रामकरण साहू के बीसी सेंटर से 15.47 लाख रुपये की निकासी किए जाने के साक्ष्य मिले हैं। प्रकरण में पुलिस ने अब तक बैंक अभिलेख, खातों से जुड़े दस्तावेज, सीसीटीवी फुटेज और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किए हैं। इससे पहले आरोपी तिलकराम मंडावी और गोपाल सिंह समुंद को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है। नारायणपुर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है। वित्तीय लेन-देन की गहन पड़ताल की जा रही है और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका भी जांच के दायरे में है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आर्थिक अपराधों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Trending
- बस्तर में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा बड़ा विस्तार- महारानी अस्पताल के कायाकल्प के लिए 7 करोड़ रूपए से अधिक का प्रस्ताव तैयार
- CGBSE 10वीं-12वीं पुनर्गणना एवं पुनर्मूल्यांकन परिणाम 2026 जारी
- नैनो उर्वरकों से बढ़ी पैदावार, घटी लागत और फसलों की गुणवत्ता में आया सुधार
- जल जीवन मिशन: बीजापुर के भटपल्ली में मिटा पेयजल का संकट, 34 परिवारों के घर पहुंचा ‘हर घर जल’
- कोंडागांव प्रशासन की तत्परता से ग्राम उलेरा में रुकवाया गया बाल विवाह
- 30.67 लाख के नारायणपुर पीएनबी बैंक धोखाधड़ी मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार
- कांकेर में दिल दहला देने वाली घटना: प्रेमी जोड़े ने एक ही दुपट्टे के फंदे से लटककर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
- बिलासपुर में गरजे भूपेश बघेल: कहा- “कका अभी जिंदा हे, तेवर रहेगा बरकरार”; कानून-व्यवस्था और कृषि संकट पर भाजपा को घेरा


