खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान शीघ्र ही प्रारंभ होगा। अभियान के तहत शासन की 31 जनकल्याणकारी योजनाओं का फायदा प्रत्येक पात्र परिवारों को पहुंचाया जाएगा। यह अभियान रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, और सरगुजा संभाग के 23 जिलों में प्रारंभ किया जाएगा।
मुख्य सचिव विकासशील ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में इस संबंध में अधिकारियों से की जा रही व्यापक तैयारियों के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। उल्लेखनीय है सुघ्घर छत्तीसगढ़ योजना छत्तीसगढ़ शासन की नई पहल है। जिससे शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का फायदा सभी पात्र परिवारों को दिया जाएगा। योजना के फायदें से कोई वंचित न रहें इसके लिए व्यापक कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। सुघ्घर छत्तीसगढ़ के तहत अधिकारियों ने प्रस्तुतिकरण के जरिये विस्तार से जानकारी दी।
बैठक में आवास एवं पर्यावरण विभाग के सचिव अंकित आनंद, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव भीम सिंह सहित पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हुए।
Trending
- मुख्य सचिव ने सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान की तैयारियों की अधिकारियों से ली जानकारी
- मुख्यमंत्री के ‘जीरो टॉलरेंस’ निर्देश का असर: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 1 पोकलेन और 6 हाईवा जब्त
- आयुष्मान कार्ड अभियान में बलरामपुर ने हासिल की 92 प्रतिशत से अधिक उपलब्धि
- मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना: सरगुजा के सिधमा में बदली परिवहन की सूरत, ज्ञानेश्वर जैसे हज़ारों ग्रामीणों को मिली नई राह
- नैनो डीएपी से बदल रही खेती की तस्वीर, किसान तिहारू राम साहू बने मिसाल
- कुष्ठ मुक्त बिलासपुर की ओर बढ़ते कदम: सघन खोज अभियान में 38 हजार से अधिक लोगों की जांच, 9 संदेहास्पद मिले
- डायल-112 की तत्परता: सांप के काटने से जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे ग्रामीण के लिए देवदूत बनी छत्तीसगढ़ पुलिस
- नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी: किसानों की नई पसंद नैनो उर्वरक


