खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय के धरमपुरा में अटल बिहारी वाजपेयी वार्ड के शीतला माता मंदिर में प्रतिवर्ष वार्षिक मेला का आयोजन होता है । वार्षिक मेला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव ने माता शीतला मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ प्रदेश व बस्तर की सुख समृद्धि की माता से कामना किया। साथ ही जनता से सीधे संवाद कर उनके समस्याओं के समाधान करने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि शीतला माता मंदिर में ऐतिहासिक वार्षिक मेला में शामिल होकर आप सभी के बीच आकर अभिभूत हूं। मेला में आयें सभी क्षेत्र की देवतुल्य जनमानस को बधाई एवं शुभकामनाएं । बस्तर में आयोजित मेला,मंडई का अपना विशेष महत्व होता है। जिसमें हमारी बस्तर की कला संस्कृति,परम्परा का समावेश होता है। । इस दाैरान मेला में प्रमुख रूप से आर्येंद्र सिंह, मनोहर तिवारी, पार्षद बंसती समरथ, पूनम सिन्हा, अभिजीत प्रताप, वीर प्रताप, आर्दश बधेल, पप्पू राम नाग, शंकर निषाद, मंगलू राम, मानिक राम पंत, मंदिर समिति के सदस्य एवं देवतुल्य जनमानस उपस्थित थे।
Trending
- रायगढ़ में स्वास्थ्य, पर्यटन और शहरी अधोसंरचना विकास को मिलेगी नई रफ्तार -वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- कृत्रिम पैर से बबीता के जीवन को मिली नई दिशा, प्रशासन की संवेदनशील पहल बनी सहारा
- मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा
- रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन
- छत्तीसगढ़ में NSS गतिविधियों को मिलेगी रफ्तार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नियुक्तियों पर दी बधाई
- उरला की 3D फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, कई घायल; ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से हुआ हादसा
- सफलता की कहानी- विकसित भारत जीरामजी मिशन से गांवों में आई नई उम्मीद


