खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है, जहां आरटीओ (RTO) के ई-चालान के नाम पर भेजी गई एक APK फाइल ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को लाखों रुपये का नुकसान पहुंचा दिया। ठगों ने फर्जी ई-चालान भेजकर युवक को अपने जाल में फंसाया और उसके बैंक खाते से 2 लाख 63 हजार 673 रुपये पार कर दिए।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रेम नगर मोवा निवासी आशीष वर्मा (35 वर्ष) हिंदूजा फाइनेंस कंपनी में कार्यरत हैं। 6 जून को दोपहर करीब 12:30 बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से आरटीओ के ई-चालान संबंधी मैसेज प्राप्त हुआ। मैसेज में चालान की जानकारी APK फाइल के रूप में भेजी गई थी।
आशीष ने इसे वास्तविक ई-चालान समझकर फाइल को डाउनलोड और ओपन कर लिया। आरोप है कि APK फाइल खुलते ही साइबर ठगों ने मोबाइल का एक्सेस हासिल कर लिया और कुछ ही समय में उनके एक्सिस बैंक खाते से 2.63 लाख रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर कर ली।
घटना की जानकारी बाद में मिलने पर पीड़ित ने आजाद चौक थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही साइबर सेल की मदद से ट्रांजैक्शन और आरोपी तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
साइबर विशेषज्ञों ने लोगों को चेतावनी दी है कि किसी भी अज्ञात नंबर से आई APK फाइल, लिंक या ऐप को डाउनलोड न करें। सरकारी विभाग आमतौर पर APK फाइल के माध्यम से नोटिस या चालान नहीं भेजते हैं। ऐसी फाइलें मोबाइल का नियंत्रण हासिल कर बैंकिंग और निजी जानकारी चुराने के लिए इस्तेमाल की जाती हैं।
पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध लिंक या फाइल को खोलने से बचने की अपील की है।
Trending
- परीक्षा, नौकरी और यात्रा से पहले ‘दही-चीनी’: अंधविश्वास या विज्ञान? जानिए इस भारतीय परंपरा के पीछे का पूरा सच
- बॉक्स ऑफिस पर ‘कॉकटेल 2’ का संडे धमाका: 3 दिनों में कमाए ₹47.50 करोड़, शाहिद कपूर की फिल्म ने ध्वस्त किए 6 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड!
- केमिकल डाई को मात दे रहा दादी-नानी का नुस्खा: आंगन की हरी मेहंदी में छिपा है बालों की हर समस्या का ‘परफेक्ट इलाज’
- रायपुर में सनसनीखेज वारदात: शराब के पैसे न मिलने पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत नाजुक; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल
- मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत खनन और भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई
- मुख्यमंत्री साय ने बीजेपी प्रदेश महामंत्री पवन साय को जन्मदिन की बधाई दी
- बिलासपुर में अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह बेनकाब: महिलाओं को निशाना बनाने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, ओडिशा से जुड़े हैं तार
- डॉक्टरों की कमी का ‘नैरेटिव’ बनाम ठप पड़ी भर्तियां: वेंटिलेटर पर छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था


