हर साल सावन माह का शुभारंभ श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होता है। सावन माह भगवान शिव का प्रिय मास है, इस वजह से पूरे महीने शिव जी की पूजा करते हैं और जलाभिषेक करते हैं। सावन में कांवड़ यात्रा भी की जाती है, जिसमें गंगाजल से शिवजी का अभिषेक होता है, वहीं सुख और समृद्धि की कामना के लिए रुद्राभिषेक का आयोजन करते हैं। सावन का सोमवार व्रत विशेष फलदायी होता है, प्रत्येक मंगलवार को मंगला गौरी व्रत रखते हैं। शिव और गौरी कृपा से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
2026 में सावन कब से शुरू है?
वैदिक पंचांग के अनुसार, सावन माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि 29 जुलाई दिन बुधवार को रात 08:05 पी एम से शुरू हो रही है। प्रतिपदा तिथि 30 जुलाई दिन गुरुवार को रात 09:30 पी एम तक रहेगी। ऐसे में उदयातिथि की मान्यता के अनुसार, सावन माह का प्रारंभ 30 जुलाई गुरुवार से होगा।
आयुष्मान योग में सावन का प्रारंभ
इस साल सावन का प्रारंभ आयुष्मान योग में हो रहा है। श्रावण प्रतिपदा के दिन प्रात:काल से ही आयुष्मान योग बनेगा, जो देर रात 12 बजकर 5 मिनट तक रहेगा। आयुष्मान योग उत्तम सेहत और दीर्घायु प्रदान करने वाला होता है।
सावन में भगवान शिव और माता गौरी की पूजा की जाती है।
सावन 2026 का समापन कब होगा?
सावन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को सावन का समापन होता है। पंचांग के आधार पर देखा जाए तो सावन शुक्ल पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त को 09:08 ए एम से शुरू होगी और यह 28 अगस्त को सुबह 09:48 ए एम पर होगा। उदयातिथि के आधार पर सावन पूर्णिमा 28 अगस्त हो है, उस दिन श्रावण मास का समापन होगा।
इस साल 4 सावन सोमवार व्रत
इस बार श्रावण मास में 4 सावन सोमवार व्रत हैं। इसका प्रारंभ 3 अगस्त होगा, वहीं 24 अगस्त को अंतिम सावन सोमवार होगा।
पहला सावन सोमवार: 3 अगस्त
दूसरा सावन सोमवार: 10 अगस्त
तीसरा सावन सोमवार: 17 अगस्त
चौथा सावन सोमवार: 24 अगस्त
सावन 2026 में 4 मंगला गौरी व्रत
इस बार जिस तरह से 4 सावन सोमवार व्रत हैं, वैसे ही 4 मंगला गौरी व्रत भी है, जिसमें माता पार्वती की पूजा की जाती है।
पहला मंगला गौरी व्रत: 4 अगस्त
दूसरा मंगला गौरी व्रत: 11 अगस्त
तीसरा मंगला गौरी व्रत: 18 अगस्त
चौथा मंगला गौरी व्रत: 25 अगस्त
Trending
- मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करें जनप्रतिनिधि : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें: जिला पंचायत सीईओ
- सोशल मीडिया पर दोस्ती, होटल में अनाचार और ब्लैकमेलिंग; उत्तर प्रदेश का आरोपी रवि जगदलपुर पुलिस की गिरफ्त में
- कच्चे मकान के दर्द से पक्के आशियाने के स्वाभिमान तक: पीएम आवास योजना ने बदली खैरागढ़ के डोमार साहू की तकदीर
- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग महा-तबादाला: 61 इंस्पेक्टर्स इधर से उधर
- किसी भी देश की सबसे बड़ी ताकत उसका मानव संसाधन होती है – उद्योग मंत्री देवांगन
- डिजिटल क्रांति से संवरती बुजुर्गों की राह: मसपुर में जब डीबीटी ने घोला पेंशनरों के जीवन में उत्साह
- नवा रायपुर जंगल सफारी में दिखा भारत का सबसे छोटा कठफोड़वा


