Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बिजली दरों में संशोधन से आम उपभोक्ताओं पर न्यूनतम असर

    June 16, 2026

    लोकभवन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए AI प्रशिक्षण सत्र आयोजित

    June 16, 2026

    पत्रकारों के लिए रामकृष्णा केयर हॉस्पिटल का बड़ा ऐलान, इलाज में मिलेगी विशेष छूट

    June 16, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • बिजली दरों में संशोधन से आम उपभोक्ताओं पर न्यूनतम असर
    • लोकभवन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए AI प्रशिक्षण सत्र आयोजित
    • पत्रकारों के लिए रामकृष्णा केयर हॉस्पिटल का बड़ा ऐलान, इलाज में मिलेगी विशेष छूट
    • निषाद समाज को मिली 15 लाख रुपये के सामुदायिक भवन की सौगात
    • छत्तीसगढ़ में ग्रामीण सड़कों का कायाकल्प: मुख्य सचिव ने दिए नई बसाहटों को मुख्य नेटवर्क से जोड़ने के कड़े निर्देश
    • रायपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन: तेलीबांधा में संदिग्धों के खिलाफ चला चेकिंग अभियान, 9 हिरासत में; BNSS की नई धाराओं के तहत कार्रवाई
    • गाली-गलौज के विवाद में युवक की पत्थर से कुचलकर बेरहमी से हत्या, दो सगे भाई गिरफ्तार
    • बीजापुर में नए शिक्षा सत्र का शंखनाद: 4,332 बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने का महाअभियान शुरू
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » मॉनसून का ‘सुपरफूड’: साल में सिर्फ 60 दिन मिलने वाला यह बैंगनी फल है औषधियों की खान, गुठली से लेकर सिरका तक सेहत के लिए ‘अमृत’
    बिज़नेस

    मॉनसून का ‘सुपरफूड’: साल में सिर्फ 60 दिन मिलने वाला यह बैंगनी फल है औषधियों की खान, गुठली से लेकर सिरका तक सेहत के लिए ‘अमृत’

    Khabar WorldBy Khabar WorldJune 16, 2026No Comments9 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली। प्रकृति में ऐसे कई पेड़-पौधे हैं, जिनके फल से लेकर फूल तक में औषधीय गुण होते हैं और ये धरती पर अमृत का कार्य करते हैं। ऐसे ही गुणों की खान काला जामुन भी है। जामुन फल के सीजन वाला फल है, जो साल में दो या तीन माह के लिए बस बरसात के मौसम में मिलता है। जामुन का फल स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद है। इस जामुन फल से कई प्रकार के बीमारी में अमृत तुल्य माना है। वहीं जामुन फल बाजार में आ गए हैं। इसके खाने से क्या-क्या बीमारियों में फायदा मिलता है। आइये इस खबर के माध्यम से हम आपको बताते है।
    बरसात के मौसम में बाजारों में कई तरह के मौसमी फल देखने को मिलते हैं, लेकिन इनमें जामुन का अपना एक अलग ही महत्व है। गहरे बैंगनी रंग का यह छोटा सा फल स्वाद में जितना लाजवाब होता है। सेहत के लिए उतना ही लाभकारी भी माना जाता है। जून और जुलाई के महीनों में मिलने वाला जामुन न केवल लोगों की प्यास बुझाने में मदद करता है, बल्कि शरीर को कई बीमारियों से बचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
    शहर से लेकर गांव की बाजारों में जामुन की डिमांड शुरू हो चुकी है। सड़क किनारे लगे ठेलों से लेकर फलों की दुकानों तक जामुन की अच्छी बिक्री हो रहे है बच्चे हों या बड़े, सभी इसके खट्टे-मीठे स्वाद को पसंद करते हैं जामुन में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं‌। जामुन का फल गर्मियों के मौसम में आसानी से मिल जाता है वहीं खीरी जिले में जामुन के पेड़ काफी संख्या में पाए जाते हैं।
    जामुन में विटामिन-सी, विटामिन-बी, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें फाइबर भी भरपूर होता है जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में सहायक होता है। कम कैलोरी और अधिक पोषक तत्वों के कारण इसे स्वास्थ्यवर्धक फल माना जाता है। जिस कारण गर्मियों में लोग इसे खाना बेहद पसंद करते है। जामुन का सिरका भी बहुत फायदेमंद माना जाता है।
    अगर आप भी मधुमेह की समस्या से परेशान रहते है तो आप गर्मियों के मौसम में मिलने वाला जामुन का सेवन कर सकते है। मधुमेह रोगियों के लिए जामुन बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। जामुन के फल के साथ-साथ इसकी गुठली भी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। जामुन की गुठली का पाउडर रक्त में शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मददगार माना जाता है। यही वजह है कि कई लोग जामुन के मौसम में इसका नियमित सेवन करते है।
    गर्मियों के मौसम में अक्सर लोग पेट की समस्याओं से परेशान रहते है तो वही अक्सर गर्मियों में सबसे अधिक कब्ज, अपच और गैस जैसी समस्या देखने को मिलती है। ऐसे में जामुन बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। जामुन में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाने का काम करता है यह कब्ज, अपच और गैस जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है। नियमित रूप से सीमित मात्रा में जामुन खाने से पेट स्वस्थ रहता है।
    जामुन में मौजूद विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करता है। जामुन का फल शरीर को संक्रमण और मौसमी बीमारियों से बचाने में सहायक माना जाता है। गर्मी और बरसात के मौसम में जब संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है, तब जामुन का सेवन लाभदायक साबित हो सकता है।
    जामुन हृदय स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। इसमें पोटैशियम और अन्य आवश्यक खनिज तत्व पाए जाते है जो रक्तचाप को नियंत्रित रखने में मदद करते है। पोटैशियम शरीर में इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखता है और हृदय की कार्यक्षमता को बेहतर बनाने में सहायक होता है। इसके अलावा जामुन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ रखने में मदद करते है।
    राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय की डॉक्टर ऋचा श्रीवास्तव ने बताया कि जामुन स्वादिष्ट होने के साथ-साथ औषधीय गुणों से भरपूर फल है। यह पाचन तंत्र को मजबूत करने रक्त शर्करा को नियंत्रित रखने तथा शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक माना जाता है। उन्होंने बताया कि जामुन में आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते है जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करते है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    सुपरफूड ‘सहजन’: आयुर्वेद से आधुनिक साइंस तक, एक पौधे में छिपे हैं सेहत के कई चमत्कारी राज़

    June 15, 2026

    पीला नींबू बनाम हरा नींबू : रंग ही नहीं, स्वाद और सेहत के फायदों में भी है ज़मीन-आसमान का अंतर; जानें पूरी रिसर्च

    June 14, 2026

    सेहत का खजाना है ये गुलाबी फूल, डायबिटीज और बीपी को रखता है कंट्रोल, ऐसे करें सेवन!

    June 13, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,157

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,361

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,318

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,244
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    बिजली दरों में संशोधन से आम उपभोक्ताओं पर न्यूनतम असर

    By Khabar WorldJune 16, 20262

    *41 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को राहत* *14.5 लाख परिवारों को अब भी मिल रही मुफ्त…

    लोकभवन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए AI प्रशिक्षण सत्र आयोजित

    June 16, 2026

    पत्रकारों के लिए रामकृष्णा केयर हॉस्पिटल का बड़ा ऐलान, इलाज में मिलेगी विशेष छूट

    June 16, 2026

    निषाद समाज को मिली 15 लाख रुपये के सामुदायिक भवन की सौगात

    June 16, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    बिजली दरों में संशोधन से आम उपभोक्ताओं पर न्यूनतम असर

    June 16, 2026

    लोकभवन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए AI प्रशिक्षण सत्र आयोजित

    June 16, 2026

    पत्रकारों के लिए रामकृष्णा केयर हॉस्पिटल का बड़ा ऐलान, इलाज में मिलेगी विशेष छूट

    June 16, 2026

    निषाद समाज को मिली 15 लाख रुपये के सामुदायिक भवन की सौगात

    June 16, 2026

    छत्तीसगढ़ में ग्रामीण सड़कों का कायाकल्प: मुख्य सचिव ने दिए नई बसाहटों को मुख्य नेटवर्क से जोड़ने के कड़े निर्देश

    June 16, 2026

    रायपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन: तेलीबांधा में संदिग्धों के खिलाफ चला चेकिंग अभियान, 9 हिरासत में; BNSS की नई धाराओं के तहत कार्रवाई

    June 16, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.