खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का लगभग एक माह लंबा ग्रीष्मकालीन अवकाश आज समाप्त हो गया है। सोमवार 15 जून से सभी निर्धारित खंडपीठों और एकलपीठों में नियमित सुनवाई फिर शुरू होगी। आगामी सप्ताह की कॉज लिस्ट भी जारी कर दी गई है, जिससे अदालत की सामान्य कार्यप्रणाली बहाल होने का रास्ता साफ हो गया है।
हाईकोर्ट में ग्रीष्मकालीन अवकाश 18 मई से प्रारंभ हुआ था। इस दौरान केवल अत्यावश्यक मामलों की सुनवाई के लिए प्रत्येक सप्ताह विशेष अवकाशकालीन पीठों का गठन किया गया था। सप्ताह में दो दिन खंडपीठ और एकलपीठ के समक्ष सुनवाई हुई, जिनमें कई महत्वपूर्ण आदेश भी पारित किए गए।
अब अवकाश समाप्त होने के बाद अदालत की कार्यवाही पूर्व व्यवस्था के अनुसार संचालित होगी। इससे लंबित मामलों की नियमित सुनवाई को गति मिलने की उम्मीद है। हाईकोर्ट प्रशासन पहले ही अनिवार्य वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था समाप्त कर चुका है। सोमवार से अधिवक्ता अदालत कक्ष में उपस्थित होकर अपने पक्ष रखेंगे। हालांकि, पहले की तरह कई मामलों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
Trending
- मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुंगेली में आयोजित हुआ विकसित भारत संकल्प, प्रबुद्धजन सम्मेलन एवं प्रदर्शनी
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘तेरा राज नहीं आएगा रे’ पुस्तक का विमोचन
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 2500 किलोलीटर क्षमता के पानी टंकी निर्माण का किया भूमिपूजन
- संत गाडगे बाबा के आदर्शों पर चलकर समरस, स्वच्छ और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण करें – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- कयाकिंग-कैनोइंग को आगे बढ़ाने हरसंभव सहयोग देगी सरकार – अरुण साव
- धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना से जशपुर के विकास को मिलेगी नई गति: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- प्रगति पथ कार्यक्रम के तहत विधायक मोहले ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण
- ग्राम नवागांव (घु) पहुंचे विधायक पुन्नूलाल मोहले, ग्रामीणों की समस्याएं सुन विकास कार्यों को दी प्राथमिकता


