खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए जांजगीर-चांपा और बिलासपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 11 बजे रायपुर से रवाना होकर जांजगीर-चांपा पहुंचेंगे, जहां दोपहर 12 बजे सत्य निज नाम सत्संग सम्मेलन में शामिल होंगे। इस दौरान वे विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी करेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे जांजगीर-चांपा से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। बिलासपुर में दोपहर 2 बजे आयोजित संत शिरोमणि गाडगे जयंती समारोह में भाग लेंगे। कार्यक्रम में शपथ ग्रहण, सम्मान समारोह तथा विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री शाम 4 बजे तक नया रायपुर लौटेंगे। इसके बाद वे शाम 4:15 बजे 36वीं राष्ट्रीय सब जूनियर एवं जूनियर कयाकिंग-कैनोइंग प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल होंगे। वहीं शाम 5 बजे आयोजित पुस्तक लोकार्पण कार्यक्रम में भी उनकी उपस्थिति रहेगी।
Trending
- बस्तर में ‘धर्मांतरण’ की सुलगती आग: नारायणपुर के भरंडा गांव में 26 परिवारों की ‘सशर्त’ घर वापसी, पर क्या टल गया है बड़ा खतरा?
- इलाज के लिए पैसे मांगने पर विवाद: पति ने हथौड़ी से वार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार
- वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी श्रद्धांजलि, रायपुर में किया माल्यार्पण
- कबीरदास जयंती कब है ? जानें उनके जीवन से जुड़ी वो बातें, जिनसे आप अनजान हैं
- राष्ट्रपति भवन में जब गूंजा रोहित का नाम: रितिका की आंखों में दिखे गर्व के आंसू
- मंगलवार को फिर ‘कॉकटेल 2’ ने मारी बाजी, ‘मां इंति बंगारम’ ने भी दिखाया दम, जानें- ‘पेद्दी’ सहित बाकी फिल्मों का कलेक्शन
- गर्मियों का सुपरफूड ‘जामुन’: स्वाद और सेहत का बेजोड़ संगम, जानें इसके चमत्कारी फायदे और सेवन का सही तरीका
- अंबिकापुर: बाल संप्रेक्षण गृह में भारी सुरक्षा चूक; बारिश और अंधेरे का फायदा उठा 11 अपचारी बालक फरार


