खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंड़ागांव। जिले में जारी पेट्रोल-डीजल संकट के बीच ग्राम भगदेवा के ग्रामीणों ने आज शनिवार सुबह अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कोण्डागांव-अमरावती मार्ग पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार सुबह लगभग 10:20 बजे से ग्रामीण सड़क पर बैठकर ईंधन उपलब्ध कराने की मांग को लेकर पेट्रोल-डीजल के लिए जरीकेन के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि क्षेत्र में पेट्रोल और डीजल नहीं मिलने से ग्रामीणों, किसानों तथा वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या के विरोध में बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर आए और मार्ग पर धरना देकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया। धरना प्रदर्शन के कारण मार्ग पर यातायात प्रभावित हुई है। मौके पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के पहुंचकर ग्रामीणों से चर्चा कर चक्काजाम काे समाप्त करवा दिया है।
Trending
- विश्व रक्तदान दिवस 14 जून पर विशेष- जीवन का उपहार: रक्तदान
- बेमेतरा में कलयुगी भाई का खौफनाक कदम: मामूली विवाद में बड़े भाई पर गैती से ताबड़तोड़ हमला, मौके पर ही दर्दनाक मौत; आरोपी गिरफ्तार
- देवपुर में औषधीय वनस्पतियों पर एक दिवसीय बॉटनाइजेशन कार्यशाला
- जनभागीदारी से जल संरक्षण का जनआंदोलन बना “मोर गाँव, मोर पानी” महाअभियान
- मनरेगा के चेकडेम ने बदली गांव की तस्वीर, अब बारिश नहीं बनेगी किसानों की मजबूरी
- कांकेर पुलिस की अनूठी पहल: ‘आत्म-सशक्तिकरण’ से सुधरेगा पुलिसिंग का स्तर, ब्रह्माकुमारीज के विशेषज्ञों ने दिए तनाव मुक्ति के गुरुमंत्र
- बस्तर के पल्स पोलियो अभियान में 28 जून को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की
- बस्तर में सांस्कृतिक अस्मिता की लड़ाई: कांकेर के बड़े पराली गांव में ईसाई प्रचारकों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध, ग्रामसभा ने पारित किया प्रस्ताव


