खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 साल बेमिसाल पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाया जा रहे अभियान के तहत आज शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक किरण देव दरभा मंडल के ग्राम चिंगपाल में पहुंचकर इमली पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। विधायक ने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व 12 साल के विकास कार्यों के संबंध में ग्रामीणजनों से फीडबैक लिया और जनहित के कार्य पर चर्चा की। जिसमें केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में ग्रामीणजनों से सीधे चर्चा किया।
वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक एवं जनप्रतिनिधियों ने पीएम आवास योजना ग्रामीण के हितग्राही श्रीमती पद्मनी पिता महादेव के आवास का विधिवत पूजा अर्चना कर गृहप्रवेश भी कराया । हितग्राही श्रीमती पद्मनी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण के लिए यशस्वी प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया। विधानसभा क्षेत्र जगदलपुर के दरभा क्षेत्र में ग्राम पंचायत चिंगपाल पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक ने स्थानीय ग्रामीणों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं लोगों से भेंट मुलाकात कर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। साथ ही उनकी समस्याओं से अवगत हुये । चिंगपाल में घर-घर जाकर उन्होंने जनमानस से सीधे संवाद कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने एवं उनकी बातों को सुनकर उनसे चर्चा किया।
किरण देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में 12 वर्षों में केंद्र सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य हुआ। उन्होंने कहा कि गरीब , किसान, युवा एवं महिलाओं को ध्यान में रखकर योजनाएं लागू किया गया है। आज देश के नागरिक अपने सपनों को साकार होते देख रहा है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। उन्होंने कहा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास, सामाजिक न्याय, गरीब कल्याण और बुनियादी सुविधाएं के विस्तार के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे हमारी सरकार वचनबद्ध है। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य संपति नाग,जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मानकदई कश्यप, उपाध्यक्ष हरि प्रसाद कश्यप, मंडल अध्यक्ष देवीप्रसाद बेंजाम,लखीधर बधेल, आरेद्र सिंह, संरपंच जयराम ,भोला श्रीवास्तव, संतोष बधेल,जयमनी मौर्य, विष्णु प्रताप कश्यप,थैलेश सेठिया,नारायण कुरानी,ललिता कश्यप, मेघनाथ, एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीणजन उपस्थित थे।
Trending
- विश्व रक्तदान दिवस 14 जून पर विशेष- जीवन का उपहार: रक्तदान
- बेमेतरा में कलयुगी भाई का खौफनाक कदम: मामूली विवाद में बड़े भाई पर गैती से ताबड़तोड़ हमला, मौके पर ही दर्दनाक मौत; आरोपी गिरफ्तार
- देवपुर में औषधीय वनस्पतियों पर एक दिवसीय बॉटनाइजेशन कार्यशाला
- जनभागीदारी से जल संरक्षण का जनआंदोलन बना “मोर गाँव, मोर पानी” महाअभियान
- मनरेगा के चेकडेम ने बदली गांव की तस्वीर, अब बारिश नहीं बनेगी किसानों की मजबूरी
- कांकेर पुलिस की अनूठी पहल: ‘आत्म-सशक्तिकरण’ से सुधरेगा पुलिसिंग का स्तर, ब्रह्माकुमारीज के विशेषज्ञों ने दिए तनाव मुक्ति के गुरुमंत्र
- बस्तर के पल्स पोलियो अभियान में 28 जून को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की
- बस्तर में सांस्कृतिक अस्मिता की लड़ाई: कांकेर के बड़े पराली गांव में ईसाई प्रचारकों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध, ग्रामसभा ने पारित किया प्रस्ताव


