खबर वर्ल्ड न्यूज-कवर्धा। सुशासन तिहार आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के साथ जरूरतमंद लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बना है। कबीरधाम जिले के ग्राम मोहगांव, तहसील पण्डरिया निवासी 85 प्रतिशत अस्थि बाधित दिव्यांग मनुराज बंजारे को आवेदन करने पर बैटरी चलित मोटराइज्ड ट्रायसायकल प्रदान की गई। ट्रायसायकल मिलने से अब उनके लिए आवागमन आसान हुआ है और लंबे समय से अधूरी रह गई शिक्षा तथा आत्मनिर्भर बनने के सपनों को नई दिशा मिली है। यह सहायता उनके लिए केवल एक सुविधा नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, सम्मान और बेहतर भविष्य की ओर बढ़ने का सशक्त माध्यम बनी है।
मनुराज बंजारे 85 प्रतिशत अस्थि बाधित दिव्यांग हैं। उन्होंने सुशासन तिहार 2026 के दौरान बैटरी चलित मोटराइज्ड ट्रायसायकल प्राप्त करने के लिए आवेदन दिया था। समाज कल्याण विभाग द्वारा उनके आवेदन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उन्हें यह सुविधा उपलब्ध कराई गई, जिससे उनके आवागमन में अब काफी सहजता आएगी। मनुराज ने बताया कि पिता के निधन के बाद उनका जीवन कठिन परिस्थितियों से गुजर रहा था। शारीरिक दिव्यांगता एवं आर्थिक अभाव के कारण वे कक्षा 5वीं के बाद अपनी पढ़ाई जारी नहीं रख सके। इन परिस्थितियों के चलते वे मानसिक रूप से भी काफी परेशान और निराश रहने लगे थे। लेकिन अब बैटरी चलित मोटराइज्ड ट्रायसायकल मिलने से उनके जीवन में एक नई आशा आई है।
मनुराज बंजारे ने कहा कि अब उन्हें विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी और वे अपनी अधूरी शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए नियमित रूप से अध्ययन करने का प्रयास करेंगे। यह सहायता उनके लिए केवल एक उपकरण नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और बेहतर भविष्य की ओर बढ़ने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। बैटरी चलित मोटराइज्ड ट्रायसायकल प्राप्त कर मनुराज बंजारे ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सरकार को आभार ज्ञापित किया है। उन्होंने कहा कि शासन की इस पहल ने उनके जीवन में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास मिला है।
Trending
- कांकेर पुलिस की अनूठी पहल: ‘आत्म-सशक्तिकरण’ से सुधरेगा पुलिसिंग का स्तर, ब्रह्माकुमारीज के विशेषज्ञों ने दिए तनाव मुक्ति के गुरुमंत्र
- बस्तर के पल्स पोलियो अभियान में 28 जून को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की
- बस्तर में सांस्कृतिक अस्मिता की लड़ाई: कांकेर के बड़े पराली गांव में ईसाई प्रचारकों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध, ग्रामसभा ने पारित किया प्रस्ताव
- ढाई वर्षों में प्रदेश के स्वास्थ्य सेवाओं में हुए व्यापक विस्तार से स्वास्थ्य सेवाएं हुई सुदृढ़ : मुख्यमंत्री साय
- किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद एवं बीज उपलब्ध कराने कृषि केन्द्रों का किया गया निरीक्षण
- ईंधन की किल्लत से फूटा गुस्सा: कोंडागांव-अमरावती मार्ग पर ग्रामीणों का जोरदार चक्काजाम, 2 घंटे ठप रहा आवागमन
- प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 12 वर्षों में केंद्र की योजनाओं काे अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य हुआ- किरण देव
- बस्तर में नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा: 15 किलो से अधिक गांजे के साथ स्कूटी सवार दो तस्कर गिरफ्तार


