खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बिहार में दस्तक के बाद अब मानसून के छत्तीसगढ़ पहुंचने का इंतजार है। 2-3 दिनों के अंतराल में इसके प्रवेश की संभावना है। परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई है। केरलम में एंट्री के बाद से मानसून 8 दिन में 17 राज्यों तक पहुंच चुका है। मानसून की एंट्री से पहले ही प्रदेश में मौसम के बदले मिजाज का असर देखने को मिल रहा है।
शुक्रवार को राजधानी रायपुर का तापमान 37.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहा। यह प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान रहा, जबकि 42 डिग्री के साथ राजनांदगांव सर्वाधिक गर्म रहा। रायपुर में दिनभर हल्के बादल छाए रहे, लेकिन देर रात तक बूंदाबांदी या बारिश की स्थिति नहीं बनी।
मौसम विभाग के अनुसार, दो-तीन दिनों में मानसून छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगा। इधर दो दिनों में छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में तीन से 4 डिग्री तापमान में कमी आई है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली है। बस्तर में लगातार हल्की बारिश ने प्री-मानसून का संकेत दे दिया है। अगले पांच दिनों में प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में अच्छी बारिश के साथ बिजली भी गिरने की संभावना है और हवा की गति भी 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक रहेगी।
प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश और बिजली चमकने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने सुबह-सुबह सुकमा, बीजापुर और दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में बारिश और बादल गरजने-चमकने की गतिविधि होने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी रायपुर में शनिवार को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होगी। वहीं अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात
- मुख्यमंत्री साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
- बस्तर में ‘बिहान’ की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले
- 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये
- सेवा सेतु की तत्परता से छात्रा गंगोत्री को मात्र 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र; स्कॉलरशिप आवेदन की राह हुई आसान
- सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा, चेक में कूटरचना कर अतिरिक्त रकम निकाली; तीन गिरफ्तार
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल
- केंद्रीय जेल रायपुर में ‘निश्चय कार्यक्रम’ के तहत 70 बंदियों को कौशल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित, आत्मनिर्भरता की ओर कदम


