खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। सिहावा से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां मेडिकल मुलाहिजा में लाया गया आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। वहीं इस मामले में एसपी सूरज सिंह परिहार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एएसआई सोनचंद डहरिया समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
दरअसल नागपुर निवासी पलाश गजभिए को कुछ दिनों पहले पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। उसे न्यायालयीन प्रक्रिया के चलते मेडिकल मुलाहिजा के लिए नगरी अस्पताल लाया गया था, जहां आरोपी मौका देखकर पुलिस के नाक के नीचे से भाग खड़ा हुआ। अब फरार आरोपी पुलिस के लिए चुनौती बन गया है और उसकी तलाश में महकमा जुट गया है।
आरोपी का इस तरह पुलिस के आंखों के सामने से भाग जाना कई सवाल खड़े कर रहा है। विभाग की कार्यशैली पर भी प्रश्नचिन्ह उठ रहे हैं कि आखिर इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई। वहीं इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने लापरवाही बरतने वाले एएसआई सोनचंद डहरिया, आरक्षक अजय नेताम, हिमेश नेताम और डीगेश्वरी साहू को निलंबित कर दिया है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख 56 हजार रुपये की लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात
- मुख्यमंत्री साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
- बस्तर में ‘बिहान’ की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले
- 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये
- सेवा सेतु की तत्परता से छात्रा गंगोत्री को मात्र 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र; स्कॉलरशिप आवेदन की राह हुई आसान
- सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा, चेक में कूटरचना कर अतिरिक्त रकम निकाली; तीन गिरफ्तार
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल


