खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। ग्राम उदयबंद में आयोजित एक कथित ईसाई चंगाई सभा को लेकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद सिटी कोतवाली पुलिस जांजगीर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पास्टर सहित दो आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने मौके से बाइबल सहित ईसाई धर्म से संबंधित साहित्य और अन्य दस्तावेज भी जब्त किए हैं।
जानकारी के अनुसार हिंदू जागरण मंच के जिला संपर्क प्रमुख सतीश सोनी ने सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई कि ग्राम उदयबंद के गुड़ीपारा में बद्रीनाथ बरेठ अपने निवास पर बाहरी लोगों को बुलाकर चंगाई सभा का आयोजन कर रहा था। आरोप है कि सभा में लोगों को बीमारी ठीक करने और चमत्कारी जल पिलाने का दावा करते हुए ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार किया जा रहा था तथा हिंदू देवी-देवताओं के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही थीं।
Trending
- आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख 56 हजार रुपये की लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात
- मुख्यमंत्री साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
- बस्तर में ‘बिहान’ की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले
- 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये
- सेवा सेतु की तत्परता से छात्रा गंगोत्री को मात्र 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र; स्कॉलरशिप आवेदन की राह हुई आसान
- सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा, चेक में कूटरचना कर अतिरिक्त रकम निकाली; तीन गिरफ्तार


